बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड में बहुत थोड़े से वक्त में बड़ा नाम कमा लिया है,इतना ही नहीं लोग जैकलीन की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी अदाओं के भी दीवाने हैं। वैसे जैकलीन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की है जिसे देख हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो रहा है।

अभिनेत्री ने शेयर की न्यू सेल्फी
दरअसल,आज सुबह जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी मॉर्निंग सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में अदाकारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। अपनी इन दो फोटो को शेयर करते हुए जैकलीन ने इस पर लिखा है-हर किसी का दिन आज अच्छा रहे। स्वस्थ और खुश रहे।
वहीं अब जैकलीन की इस फोटो पर लोग खूब लाइक कर रहे हैं। साथ ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जैकलीन की इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री की फोटो में देखा जा सकता है कि जैकलीन ने सफेद कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत सुंदर और बेहद क्यूट नजर आ रही हैं ।

वहीं कुछ दिन पहले ही जैकलीन ने बैले डांस के पोज में कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं और जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी।

बताते चले कि जैकलीन ने साल 2009 में आई फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा था,मगर मर्डर 2 से उन्हें कमर्शियल सक्सेस मिली है। अदाकारा की लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो यह शिरीष कुंदेर की मिसेज सीरियल किलर थी,जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आए थे।

वहीं जैकलीन की अगली फिल्म अटैक रिलीज होनी है जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा जैकलीन फर्नांडीस सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे और सलमान खान के साथ किक 2 में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



