बॉलीवुड में कैट फाइट के किस्से शुरू से ही मशहूर रहे हैं। वहीं, अब लगता है जल्द ही 2 एक्ट्रेसेस के बीच एक बड़ी जंग देखने को मिलेगी। जिसका आगाज़ तो हो ही चुका है अब तो बस अंजाम देखना बाकी है। आपको बता दें, हम जिन हसीनाओं के पंगे की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही हुए श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीस हैं।

अब नोरा और जैकलीन के बीच खटपट चल रही है और नोरा ने तो जैकलीन के खिलाफ एक कंप्लेंट भी फाइल करवा दी है। दरअसल, हाल ही में ये खबर सामने आई है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन और नोरा आमने-सामने खड़ी हो गई हैं। ये केस अब अलग ही मोड़ ले चुका है और इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच गलतफहमियां पैदा हो गई हैं।

दरअसल, अब नोरा ने अपनी रेप्यूटेशन खराब करने का आरोप लगाते हुए जैकलीन पर मानहानि का मुकदमा किया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन और कुछ मीडिया संस्थानों की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है। साथ ही उनका नुकसान भी हुआ है। नोरा ने कहा कि जैकलीन ने उनके फाइनेंशियल, सोशल और पर्सनल डाउनफॉल को एश्योर करने के लिए उनके खिलाफ अपमानजनक झूठी टिप्पणी की थी।

वहीं अब जैकलीन की ओर से इस मामले पर सफाई दी गई है। अब जैकलीन के वकील का कहना है कि उनकी क्लाइंट ने पब्लिकली कभी नोरा फतेही के बारे में कुछ नहीं कहा है, ऐसे में उन्हें बदनाम करने का सवाल ही नहीं उठता! एक्ट्रेस के वकील ने कहा, ‘जैकलीन ने नोरा या किसी भी दूसरे शख्स के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया के सामने किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया है। उन्होंने जानबूझकर ED की कार्यवाही के बारे में बात करना अवॉइड किया है और क्योंकि मामला अभी विचारधीन है इसीलिए उन्होंने हमेशा कानून की मर्यादा बनाए रखी है।’
26692.jpg)
‘हमें नोरा की तरफ से किए गए मानहानि केस की कोई ऑफिशियल कॉपी नहीं मिली है। एक बार हमें ऑफिशियल कन्फर्मेशन मिल जाता है तो हम कानूनी रूप से इसका जवाब देंगे।’ जैकलीन के वकील का ये भी कहना है कि ‘नोरा फतेही के लिए जैकलीन के मन में बहुत सम्मान है। लेकिन अगर उन्हें लीगल प्रोसीडिंग में घसीटा जाएगा तो अपनी रिस्पेक्ट के लिए वो भी जवाब देंगी।’


Download Android App
Download iOS App



