सिनेमाघरों में आखिरी बार तहलका मचाने आ रहे हैं सुपरस्टार थलापति विजय! उनकी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने विजय का एक नया और कड़क लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। करियर की आखिरी फिल्म होने की वजह से फैंस इस लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
थलापति विजय का नया पोस्टर आउट ब्लैक आउटफिट, एंग्री लुक और वो धांसू स्वैग!
— Vijay (@actorvijay) July 11, 2026
सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अपनी मोस्ट-अवेडेट फिल्म ‘जन नायकन’ का एक बेहद दमदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में विजय का रौबदार और एंग्री लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। ब्लैक आउटफिट में उनका स्वैग देखने लायक है, वहीं बैकग्राउंड में रेड और ब्लू लाइट्स का कॉम्बिनेशन फिल्म में मिलने वाले हाई-ऑक्टेन एक्शन का साफ इशारा कर रहा है।
थलापति विजय की फिल्म को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने उनकी आगामी फिल्म को ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि इस फिल्म को हर उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे।
फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराने के लिए मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। बोर्ड के निर्देशों के बाद फिल्म में 12 बड़े कट्स और कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद ही इसे हरी झंडी मिली।
क्या हैं इस सर्टिफिकेशन के मायने?

सिनेमाघरों में इस फिल्म को केवल वही लोग देख सकेंगे जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है।अगर आप इस फिल्म को बच्चों या पूरी फैमिली के साथ देखने का मन बना रहे थे, तो आपको अपना प्लान बदलना होगा। फिल्म का एक नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें बड़े अक्षरों में ‘A’ Certificate लिखा है। साथ ही पोस्टर पर ‘Certified’ और ‘Coming Soon’ लिखकर यह साफ कर दिया गया है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
‘जन नायकन’ फिल्म को लेकर क्या है विवाद?

सुपरस्टार विजय जोसेफ की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ पिछले 7 महीनों से अपने सेंसर सर्टिफिकेशन को लेकर कानूनी विवादों में फंसी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया। सुनवाई के बाद सिंगल जज की बेंच ने फिल्म को तुरंत U/A 16+ सर्टिफिकेट देने का आदेश जारी किया था, लेकिन बाद में इस फैसले में बदलाव कर दिया गया।
हाई कोर्ट के आदेश में बदलाव के बाद मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिल्म पर लगी रोक को हटाने की मांग की। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि वे इस संवेदनशील मामले का जल्द से जल्द निपटारा करें।
कब रिलीज होगी फिल्म?

तमाम कानूनी अड़चनों के बीच ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ चुकी है। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर ‘यॉर्क सिनेमाज’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस तारीख का एलान किया। फिल्म में मुख्य अभिनेता विजय जोसेफ के साथ मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी।
Also Read: Aashiqui 2 Announce: Aditya Roy Kapur की नई फिल्म का एलान, मिलाप जवेरी संग करेंगे पहली बार काम























