इन दिनों देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से सभी सेलेब्स अपने घरों में कैद होकर अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ घर रहकर खूब मस्ती कर रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों बहने अपनी तस्वीरें बजी जमकर शेयर कर रही हैं,जिसमें दोनों की कभी केयर नजर आती है तो कभी एक दूसरे को परेशान करते हुए दिख जाती हैं। वैसे इस जरा भी शक नहीं है कि खुशी की बड़ी बहन जान्हवी उनसे बहुत प्यार करती हैं और उनका बहुत ध्यान भी रखती हैं। एक बार ऐसा भी हुआ जब जाह्नवी को छोटी बहन से जेल्स हुई,जी हां इस बात का खुलसा खुद एक्ट्रेस ने सबूत के साथ बताई है।

जान्हवी को खुशी से हुई जलन
दरअसल हाल ही में जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबेक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां श्रीदेवी बेटी खुशी को गले लगाती नज़र आ रही हैं और पीछे बैठी जाह्नवी ये देखकर रो रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, TBT (थ्रोबैक थर्सडे) जब मैं मम्मा का हग खुशी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहती थी।

बता दें कि श्रीदेवी की ये फोटो जाह्नवी ने मदर्स डे पर शेयर की। इसके अलावा जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी की एक थ्रोबेक फोटो शेयर की जिसमें श्रीदेवी ने जान्हवी को गोदी में उठा रखा है और वो उन्हें बड़े प्यार से खिला रही हैं। हालांकि फोटो शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है, लेकिन एक हार्ट का इमोजी जरूर बनाया है।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ में दिखाई देंगी।

फिल्म इसी महीने यानी 24 तारीख को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। इसके अलावा जाह्नवी ‘रुही-अफ़्जा’ और ‘दोस्ताना-2’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



