Janhvi Kapoor 29 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकीन, जानें कितनी है एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Summary :

Janhvi Kapoor Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा जाह्नवी कपूर आज के समय में किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं. बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है. जाह्नवी ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था, हालांकि उनकी ये फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नजर आई थीं, फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया. हालांकि इसके बाद जाह्नवी कपूर ने ‘रूही’, ‘गुड लक जैरी’, ‘मिली’, ‘बवाल’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की और आज वो नई…

Janhvi Kapoor Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा जाह्नवी कपूर आज के समय में किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं. बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है. जाह्नवी ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था, हालांकि उनकी ये फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नजर आई थीं, फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया.

हालांकि इसके बाद जाह्नवी कपूर ने ‘रूही’, ‘गुड लक जैरी’, ‘मिली’, ‘बवाल’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की और आज वो नई पीढ़ी के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. इसी बीच अब 6 मार्च को एक्ट्रेस अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने करोड़ों की नेटवर्थ बना ली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ पर.

 Janhvi Kapoor Lifestyle: कितनी है जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ?

Janhvi Kapoor Net Worth
Janhvi Kapoor Net Worth (Source: Social Media)

लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक, जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ 82 करोड़ रुपये है और वो एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं. वो एक ब्रांड एंडोर्स करने का 2.5 से 3 करोड़ रुपये लेती हैं. वहीं वो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने का 70 से 80 रुपये चार्ज करती है.

 Janhvi Kapoor Car Collection: जाह्नवी कपूर की लैविश लाइफ

Janhvi Kapoor Net Worth
Janhvi Kapoor Net Worth (Source: Social Media)

जाह्नवी कपूर काफी लैविश लाइफ जीती हैं. मुंबई में उनका 65 करोड़ का डुप्लेक्स घर है, जहां वो अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ रहती हैं. वहीं चेन्नई में भी उनका बड़ा फैमिली हाउस है. इसके अलावा जाह्नवी गाड़ियों की भी शौकीन हैं, उनके पास कई लग्जरी कारें जैसे BMWX5, मर्सिडीज GLE 250d, मर्सिडीज मेबैक S560 और मर्सिडीज बेंज एस क्लास हैं.

Janhvi Kapoor Net Worth: जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

Janhvi Kapoor Net Worth
Janhvi Kapoor Net Worth (Source: Social Media)

अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी मच अवेटेड फिल्म पेड्डी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद एक्ट्रेस के पास फिल्म लग जा गले जैसे प्रजोक्ट्स भी हैं, जिसमें वो अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरती दिखाई देंगी.

Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।