जल्द आएगी किसान निधि की 22 वीं किस्त, उससे पहले e-KYC जरूर करा लें, वरना अटक सकते हैं पैसे

Summary :

PM Kisan 22nd Installment Date : किसानों को हर साल 6 हजार की सौगान किसान निधि द्वारा मिलती है। इस बार इस की 22 वीं किस्त मिलनी है। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना ऐसी योजना है जिससे करोड़ों देश के किसान जुड़े हैं। जो हर 4 महीने में 2-2 हजार के रूप में साल भर में 6 हजार रुपए सरकार से सहायता के रूप में लेते हैं। PM Kisan Samman Nidhi : मिलेगी 22 वीं किस्त बता दें जब से यह योजना शुरू हुई है, देशभर के किसानों के खातों में 21 बार किस्त ट्रांसफर हो चुकी हैं। और अब किसान…

PM Kisan 22nd Installment Date : किसानों को हर साल 6 हजार की सौगान किसान निधि द्वारा मिलती है। इस बार इस की 22 वीं किस्त मिलनी है। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना ऐसी योजना है जिससे करोड़ों देश के किसान जुड़े हैं। जो हर 4 महीने में 2-2 हजार के रूप में साल भर में 6 हजार रुपए सरकार से सहायता के रूप में लेते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi : मिलेगी 22 वीं किस्त

PM Kisan 22nd Installment Date
PM Kisan 22nd Installment Date

बता दें जब से यह योजना शुरू हुई है, देशभर के किसानों के खातों में 21 बार किस्त ट्रांसफर हो चुकी हैं। और अब किसान अपनी 22 वीं किस्त के इंतजार में है। अमूमन यह किस्त फरवरी के अंतिम हफ्ते में आती रही है लेकिन अभी तक किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अब यह किस्त कब तक आ सकती है हम यहां बताएंगे।

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि हर बार तीन बराबर हिस्सों में यानी हर 4 महीने पर 2,000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि 22वीं किस्त कब आ सकती है? आइए जानते हैं-

Kisan Samman Nidhi 22nd Installment in UP : अटकी हुई है 22 वीं किस्त

PM Kisan 22nd Installment Date
PM Kisan 22nd Installment Date (source : social media)

पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस बार इस किस्त को आने में थोड़ी देर जरूर हुई है मगर जल्द ही यह किस्त आ सकती है। बता दें 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है, लेकिन फिलहाल अभी किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है। किसान भी किस्त को लेकर चिंता में हैं। इस मार्च महीने में किस्त जारी हो सकती है।

माना जा रहा है कि जल्द ही किस्त की तारीख का एलान होने जा रहा है और मार्च के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार सूचना जल्द जारी हो सकती है।

PM Kisan 22nd Installment Date : सीमांत किसानों को फायदा

PM Kisan 22nd Installment Date
PM Kisan 22nd Installment Date (source: social media)

आपको बता दें इस स्कीम का फायदा सिर्फ किसानों को मिलता है जो छोटे और सीमांत किसान परिवार हैं।
इसमें क्राइटीरिया है कि उनके पास खेती लायक जमीन होनी चाहिए।
लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं, जैसे किसान के नाम पर जमीन का वैध रिकॉर्ड होना चाहिए।
साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य है और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होना जरूरी है।
यदि आप इस तरह के स्लैब में आते हैं और खेती किसानी से जुड़े हैं तो आप भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

22nd Installment Date : किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

जिस तरह बैंक में अपने पासबुक से अपने अकाउंट के स्टेटमेंट को आसानी से देखा जा सकता है उसे से भी आसान तरह से किसान अब अपने किसान निधि की किस्त को देख सकते हैं। इसके लिए कहीं के चक्कर भी काटने की जरूरत नहीं।

ऐसे देखें –

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप ओपन करें।
  • इसके बाद ‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इधर से अब रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।
  • अगर नंबर याद नहीं है तो ‘Know Your Registration Number’ से जानकारी लें।
  • इसके बाद कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
  • इससे साफ हो जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

Why is e-KYC necessary?

हालांकि कुछ मामलों में यह भी देखा जा रहा है कि कुछ गलत तरह से इस स्कीम का फायदा उठाया रहे हैं, ऐसे में सरकार ने स्कीम में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। अब जिन भी किसानों की केवाईसी पूरी नहीं होगी उनकी किस्त अटक सकती है या पेमेंट रोका जा सकता है।

समय पर KYC कराएं

  • KYC कराने का प्रोसेस बहुत आसान है, इसके लिए-
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आधार नंबर एंटर करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरीफाई करें।
  • अगर OTP से प्रोसेस पूरा नहीं होता, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • CSC से बायोमेट्रिक के जरिए भी केवाईसी कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में साढ़े 15 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को साल में दो मुफ्त LPG सिलेंडर, राष्ट्रपति करेंगी योजना का शुभारंभ

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।