Delhi Government Scheme : सोमवार 2 मार्च को दिल्ली सरकार राजधानी की महिला निवासियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की शुरुआत करने जा रही है। जिसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी करेंगी। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति होली और दिवाली के त्योहारों पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने की योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेंगी।
LPG Gas Financial Relief : डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में राशि
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिए प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक किस्त की राशि एक एलपीजी सिलेंडर की वर्तमान कीमत के बराबर होगी और इसे उस परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा किया जाएगा, जिसके नाम पर राशन कार्ड पंजीकृत है।
Delhi Government Scheme : साढ़े 15 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ
करीब 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने का अनुमान है। दिल्ली सरकार का उद्देश्य रसोई गैस के बढ़ते खर्च से राहत देना और त्योहारों के दौरान परिवारों को सम्मानपूर्वक और सुविधाजनक ढंग से उत्सव मनाने में सहयोग करना है।
यह भी पढ़ें – ‘Pink Card’ युग का आगाज, अब एक ही कार्ड से बस-मेट्रो का सफर, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा


Download Android App
Download iOS App




