हॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने अपने फैंस
के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है। इस हॉलीवुड कपल ने 20 बाद एक दूसरे से दोबारा
सगाई कर ली है। इस का ऐलान खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया है।
जेनिफर ने इंगेजमेंट
की खबर शॉर्ट वीडियो में कंफर्म की है साथ ही वह इस वीडियो में अपनी ग्रीन डायमंड
रिंग फ्लॉन्ट कर रही है। इस खुशखबरी के बाद जेनिफर और बेन के फैंस की खुशी का तो
कोई ठिकाना नहीं है। इस कपल को सभी की तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है।
एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह कहती है दिख रही है कि वह बेन से
सगाई टूटने के लगभग 18 साल बाद साल 2021 में फिर से एक-दूसरे के करीब आए। जिसके
बाद अब वह दोनों शादी के बंधन में बंधने का प्लॉन बना रहे हैं। बता दें कि जेनिफर
ने सबसे पहले अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की, जिसके बाद उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ
इससे जुड़ा एक ईमेल शेयर किया।
बता दें कि जेनिफर और बेन का यह री-यूनियन 20 साल बाद दोबारा हुआ है। इससे
पहले भी इन दोनों ने डेटिंग के कुछ समय बाद साल 2002 में एक दूसरे से सगाई की थी।
उस समय उनके फैंस इन्हें बेनिफर कहकर बुलाते थे। उस समय बेन ने जेनिफर को 6.1
कैरेट पिंक डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। हालांकि उस वक्त साल 2004 जनवरी में दोनों
ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
बैन से सगाई तोड़ने के बाद जेनिफर ने 2004 जून में सिंगर मार्क एंथोनी से शादी
कर ली। साल 2008 में इस कपल के जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हुए। उसके बाद
एक्ट्रेस ने एफ्लेक से साल 2005 में शादी
की और तीन बच्चों का एक साथ स्वागत किया। वहीं बेन ने भी जेनिफर गार्नर से शादी कर
ली थी।
हाल ही में यह कपल उस समय चर्चा में आया जब इन दोनों को लॉस एंजिल्स के रेज़ी
बेल-एयर इलाके में भव्य संपत्ति का दौरा करते हुए एक साथ देखा गया, जिसे वह एक साथ रहने के लिए खरीदने की योजना बना रहे हैं। बेन और जेनिफर की
सगाई की खबर के सामने आने के बाद से ही इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App







