बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा जिया खान की जिंदगी पर बनी ‘डेथ इन बॉलीवुड’ का पहला एपिसोड बीते हफ्ते ही बीबीसी पर प्रसारित हुआ था, जिसके बाद पूरी दुनिया हिल गई थी। जिया खान की मौत आज भी एक मिस्ट्री बनी हुई है, जिस कारण लोगों की इस विषय में दिलचस्पी बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डेथ इन बॉलीवुड’ के दूसरे एपिसोड में तो और भी बड़े-बड़े खुलासे हुए हैं, जिनको जानने के बाद जिया खान के फैंस शॉक्ड हैं।
साजिद खान मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान के भाई हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय हैं। हाल ही में जिया खान की बहन करिश्मा ने ब्रिटिश टीवी शो डेथ इन बॉलीवुड में साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि साजिद खान ने उनकी बहन जिया खान को सेक्शुअली हैरास किया था। टीवी सीरीज से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कह रही हैं कि- रिहर्सल का समय था। जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। उसी समय साजिद ने जिया से टॉप और ब्रा उतारने को कहा था। उसे नहीं समझ में आया था कि क्या करना है। उसने कहा था कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और ये सब हो रहा है। वो घर आई और रोने लगा।
Reminder that Sajid Khan is not in jail yet. pic.twitter.com/cZ5I8Rrys0
— Sidd (@siddanthdaily) January 18, 2021
करिश्मा के अनुसार साजिद खान ने जिया खान को फिल्म छोड़ने पर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी, ‘उसने मुझे बताया कि मैं एक कॉन्ट्रैक्ट में हूं और अगर मैं फिल्म छोड़ती हूं तो वो मुझ पर केस कर देंगे और मेरा नाम खराब हो जाएगा और अगर मैं फिल्म के साथ बनी रहती हूं तो मुझे सेक्शुअली हैरेस किया जाएगा। उसके लिए यह केवल हारने वाली सिचुएशन थी, इसलिए उसने यह फिल्म की।’
जिया खान की बहन करिश्मा के द्वारा किए गए खुलासे ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। वो लगातार ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान को कोस रहे हैं। हाउसफुल के निर्माता और कलाकारों की तरफ से यह रिपोर्ट लिखने तक कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। देखना होगा कि वो करिश्मा के खुलासे पर क्या कहते हैं ?


Download Android App
Download iOS App

.jpg)



