जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ का फर्स्ट लुक आया सामने, अगले साल ईद पर होगी फिल्म रिलीज

Summary :

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते साल 2018 में आई थी। फिल्म की सफलता से खुश होकर सत्यमेव जयते 2 बनाने का निर्णय फिल्म निर्माताओं ने लिया है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते साल 2018 में आई थी। फिल्म की सफलता से खुश होकर सत्यमेव जयते 2 बनाने का निर्णय फिल्म निर्माताओं ने लिया है। बता दें कि जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म में डायरेक्टर मिलाप जावेरी और निर्माताओं ने एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार को लिया है। 
सत्यमेव जयते 2 का पोस्टर भी जॉन अब्राहम ने सोमवार 21 सितंबर को अपने अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में जॉन काफी दमदार दिखाई दे रहे हैं। जॉन की मस्कुलर बॉडी पोस्टर में नजर आ रहे हैं। 
जॉन अब्राहम ने फिल्म सत्यमेव जयते 2 का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जॉन ने कैप्‍शन में लिखा,जिस देश की मईया गंगा है,वहां खून भी तिरंगा है। इसके अलावा उन्होंने बताया अगले साल ईद के मौके पर 12 मई को सत्यमेव जयते 2 रिलीज होगी। 

सत्यमेव जयते 2 की कहानी को लेकर फिल्म के डायरेक्टर मिलाप ने बताया कि मुंबई से लखनऊ आएगी इसकी कहानी। मिलाप ने कहा कि, हमने स्क्रिप्ट को लखनऊ में बेहद ही क्रिएटिव तरीके से बदल दिया क्योंकि अधिक व्यापक इससे हमें फिल्म को बनाने और हर चीज को खूबसूरत दिखाने में ज्यादा मौका मिलेगा। पहली फिल्म से ज्यादा इसे दस गुना ज्यादा हम दमदार तरीके से बना रहे हैं। दमदार एक्‍शन,शानदार म्यूजिक और देशभक्ति इस फिल्म में नजर आएगी। 
ईद से खास मौका इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए नहीं मिल सकता क्योंकि इस समय दर्शकों के लिए मनोरंजन का शानदार मौका होता है। सत्यमेव जयते 2 को निर्मित भूषण कुमार, कृष्‍ण कुमार (टी-सीरीज),मोनिशा आडवाणी,मधु भोजवानी,निखिल आडवाणी करेंगे। अगले साल 2021 में 12 मई को यह फिल्म रिलीज होगी। 

Desk Team