Joram इस दिन रिलीज होगा Joram का टीजर, Manoj Bajpayee ने शेयर की जानकारी

Summary :

Joram Teaser: अभिनेता Manoj Bajpayee की आगामी फिल्म ‘Joram’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर है। कुछ दिन पहले ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का एलान किया था। अब नई अपडेट इसके टीजर से जुड़ी सामने आई है। शुक्रवार को इस फिल्म की टीजर रिलीज डेट का ऐलान  किया गया है। खुद Manoj Bajpayee ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके टीजर को लेकर जानकारी साझा की है। कल दस्तक देगा टीजर Joram Teaser: सांसे थामकर इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को…

Joram Teaser: अभिनेता Manoj Bajpayee की आगामी फिल्म ‘Joram’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर है। कुछ दिन पहले ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का एलान किया था। अब नई अपडेट इसके टीजर से जुड़ी सामने आई है। शुक्रवार को इस फिल्म की टीजर रिलीज डेट का ऐलान  किया गया है। खुद Manoj Bajpayee ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके टीजर को लेकर जानकारी साझा की है।

कल दस्तक देगा टीजर

Joram Teaser: सांसे थामकर इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि इस फिल्म का टीजर कल रिलीज होगा। Manoj Bajpayee ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ लिखा है, ‘फिल्म ‘Joram’ का टीजर कल आउट होगा’। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में एक्शन और थ्रिल का भरपूर डोज मिलेगा। वीडियो के बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘माओवादी बंबई तक आ गया है। कुछ भी हो सकता है’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

मनोज बाजपेयी ने किरदार के लिए घटाया वजन 

यह फिल्म रिलीज से पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर तारीफ बटोर चुकी है। फिल्म को मुंबई में इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग पर स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इसमें Manoj Bajpayee के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, राजश्री देशपांडे, तनिष्ठा चटर्जी और स्मिता तांबे भी अहम रोल में नजर आएंगे। एएनआई से बातचीत में Manoj Bajpayee ने कहा, ‘यह बेहद स्पेशल फिल्म है। मैंने इसकी स्क्रिप्ट 2016 में सुनी थी। इस फिल्म में अपने रोल के लिए मैंने कई किलो वजन कम किया। मेरे लिए यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।’

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

इस पोस्ट को साझा करते हुए Manoj Bajpayee  ने लिखा है, ‘अस्तित्व एक दौड़ है, और वह अपने अतीत से भाग रहा है। एक जबर्दस्त थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइए! ‘जोरम’ को दुनियाभर से प्यार मिला और वह अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है’। बता दें कि यह फिल्म अगले महीने आठ तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।

 

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।