बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला बेशक इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाये हुए हों,लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। जूही इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फॉर्म हाउस पर समय बिता रही हैं। अपने फैंस के बीच इंटरनेट के माध्यम से जुड़ी रहने वाली जूही चावला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। जो लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही हैं। जूही चावला इन तस्वीरों में अपने फार्म पर हुए ढेर सारे रसीले आमों को दिखा रही हैं।

एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं उनमें वो टेबल पर बैठी हुई हैं और कुछ लोगों के साथ मीटिंग कर रही हैं.करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके सामने पके आमों का ढेर लगा हुए है।

इस दौरान जूही चावला काफी खुश नजर आ रही हैं, तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-वडा फार्म पर मेरा नया ऑफिस। एयर कंडिशन और ऑक्सीजन से भरपूर। नए गौशाला, स्टाफ क्वार्टर और अधिक फल वाले पेड़ों को लगाने की योजना बना रहे हैं।
अब जूही चावला की इन तस्वीरों को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके रियेक्ट भी कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुकें है। एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो जूही चावला ने 1986 में ‘सल्तनत’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने उन्हें मशहूर कर दिया। साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। फिलहाल जूही ने काफी लम्बे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है।


Download Android App
Download iOS App



