लंबे समय से मोबाइल टावरों से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन के खिलाफ लोगों में जागरुकता फैला रहीं ऐक्ट्रेस जूही चावला ने अब भारत में 5G टेक्नॉलजी के लागू किए जाने के खिलाफ अब अदालत में चली गई हैं। ऐक्ट्रेस ने 5G टेक्नॉलजी को लागू करने के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी पहली सुनवाई आज होनी है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जूही चावला ने अपनी इस याचिका में भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय से आम लोगों, तमाम जीव-जंतुओं, वनपसस्तियों और पर्यावरण पर पड़नेवाले प्रभावों को लेकर बारीकी से पढ़ा जाए और ध्यान जाए को लेकर कहा है । यह स्पष्ट किया जाए कि 5G टेक्नॉनजी भारत की मौजूदा और आनेवाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित या नहीं?’
इसके बारे में जूही चावला ने कहा, ‘अब तकनीकी अडवांसमेंट को लागू किए जाने के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इसके उलट हम तो टेक्नॉलजी की दुनिया से निकलने वाले लेटेस्ट प्रॉडक्ट्स को यूज करते हैं और उनका लुत्फ उठाते हैं। इसमें वायरलेस कम्युनिकेशन भी शामिल है। लेकिन इन प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल करते वक्त हम हमेशा उधेड़बुन में रहते हैं क्योंकि वायरलेस गैजेट्स और मोबाइल टावरों से निकलने वाले RF रेडिएशन के बारे में रिसर्च और स्टडी करने के बाद हमारे पास यह मानने के लिए पर्याप्त कारण हैं रेडिएशन लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बहुत ही खतरनाक है।’

बता दें कि कई सालों के 5G टेक्नॉलजी को लेकर जागरुकता अभियान चला रहीं जूही चावला साल 2018 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने मोबाइल टावर और वाईफाई हॉटस्पॉट से निकलने वाले रेडिएशन से लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में आगाह किया था। तब उन्होंने कहा था कि सरकार डिजिटल इंडिया का लक्ष्य हासिल करने के लिए आंखें मूंदकर 5G टेक्नॉलजी लागू कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



