Kajol No kiss Policy: काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और आउटस्पोकन अंदाज़ से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। 90 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली काजोल ने बहुत कम समय में खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया था। उनकी जोड़ी Shah Rukh Khan के साथ खूब पसंद की गई और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं।
अपने करियर में काजोल ने कई बोल्ड और इमोशनल किरदार निभाए, लेकिन एक चीज़ जिस पर वह हमेशा कायम रहीं, वह थी उनकी ‘नो किस पॉलिसी’। उन्होंने लगभग 30 साल तक स्क्रीन पर कभी भी किसिंग सीन नहीं दिया। लेकिन अब उनकी वेब सीरीज The Trial में एक ऐसा सीन देखने को मिला जिसने फैंस को चौंका दिया। काजोल ने अपने को-एक्टर Jisshu Sengupta के साथ किसिंग सीन किया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि काजोल ने अपना पुराना नियम तोड़ दिया? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
Kajol No Kiss Policy: ‘द ट्रायल’ में काजोल ने दिया किसिंग सीन, फैंस बोले- ये हमने सोचा नहीं था

काजोल की वेब सीरीज The Trial इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज में काजोल एक मजबूत महिला वकील के किरदार में नजर आई हैं। कहानी में उनके पति का किरदार Jisshu Sengupta निभा रहे हैं।
सीरीज के एक सीन में काजोल और जिशू के बीच एक इंटिमेट मोमेंट दिखाया गया, जिसमें दोनों किस करते नजर आए। काजोल के लिए यह सीन इसलिए खास बन गया क्योंकि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं किया था।
जैसे ही यह सीन सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे। कई लोग हैरान थे कि काजोल ने आखिर अपनी No-Kiss Policy क्यों तोड़ी, जबकि कुछ लोगों ने उनके प्रोफेशनल फैसले की तारीफ की। फैंस का कहना है कि काजोल ने यह सीन कहानी की जरूरत को देखते हुए किया और इसे बहुत ही पोलाइटली से निभाया।
Kajol The Trial Kissing Scene: कहानी की डिमांड बनी वजह, किरदार के लिए लिया बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि काजोल ने यह फैसला सिर्फ कहानी की जरूरत को देखते हुए लिया। The Trial एक गंभीर और इमोशनल कहानी है, जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई दिखाना जरूरी था।
काजोल ने हमेशा अपने किरदारों को ईमानदारी से निभाया है और इस बार भी उन्होंने वही किया। उनके लिए यह सिर्फ एक किसिंग सीन नहीं बल्कि कहानी का इम्पोर्टेन्ट हिस्सा था। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी पुरानी पॉलिसी को पीछे छोड़ते हुए इस सीन के लिए हाँ भरी। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि OTT प्लेटफॉर्म पर कहानियों की डिमांड अलग होती है और कलाकार अब किरदार के हिसाब से फैसले ले रहे हैं। काजोल का यह कदम भी उसी बदलाव की मिसाल माना जा रहा है।
Kajol का नया अंदाज़ देख फैंस हुए शॉक, लेकिन तारीफ भी हुई खूब

काजोल के इस नए अंदाज़ ने फैंस को चौंका जरूर दिया, लेकिन लोगों ने उनकी एक्टिंग और हिम्मत की तारीफ भी की। कई फैंस का कहना है कि काजोल ने यह साबित कर दिया कि वह आज भी अपने किरदार के लिए कोई भी चुनौती स्वीकार कर सकती हैं।
पॉडकास्ट में जब काजोल से उनकी नो-किसिंग पॉलिसी तोड़ने को लेकर सवाल किया गया तो वह कुछ पल के लिए चुप हो गईं और फिर बेहद केयरफुली अपने अंदाज़ में अपनी बात रखी। काजोल ने कहा, “सच कहूं तो यह सब उस किरदार की वजह से था, जिसे मैं उस समय जी रही थी। उस सीन का सीधा संबंध उस महिला की सोच और उसकी पहचान से था।”
काजोल ने आगे समझाया कि वह किसिंग सीन सिर्फ एक रोमांटिक पल नहीं था, बल्कि उसके पीछे गहरी इमोशन जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा, “वो सिर्फ एक किस नहीं था, बल्कि उस किरदार की अधूरी इच्छाओं, उसके टूटे भरोसे और उसकी अंदरूनी भावनाओं की झलक थी। अगर मैं उस सीन को हटा देती, तो पूरी कहानी और किरदार की आत्मा ही खत्म हो जाती।”
एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तभी उन्हें लगा कि यह हिस्सा कहानी के लिए जरूरी है, लेकिन असली चुनौती शूटिंग के वक्त सामने आई। काजोल ने ईमानदारी से एक्सेप्ट किया, “मुझे खुद भी यकीन नहीं था कि मैं कैमरे के सामने यह सीन कर पाऊंगी या आखिरी वक्त पर मना कर दूंगी।” उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार यह उनके लिए एक पूरी तरह से प्रोफेशनल फैसला था। काजोल के मुताबिक, “मुझे महसूस हुआ कि एक कलाकार के तौर पर मैं अब ऐसे रिस्क ले सकती हूं, और अगर कहानी की मांग है तो मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना चाहिए।”
30 साल तक अपनी पॉलिसी पर कायम रहने के बाद उसे बदलना आसान नहीं होता, लेकिन काजोल ने दिखा दिया कि जब बात किरदार और कहानी की हो तो वह अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने से भी नहीं डरतीं। यही वजह है कि आज भी काजोल बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेस में शामिल हैं और उनका हर नया अंदाज़ चर्चा का विषय बन जाता है।
Read More: TMKOC: बापूजी को अस्पताल ले जाते वक्त हुआ बड़ा हंगामा, गोकुलधाम वालों के उड़े होश…






















