अपने ससुर वीरू देवगन के लिए काजोल ने लिखा बेहद इमोशनल नोट, फैंस भी हुए भावुक

Summary :

अब अभिनेत्री काजोल ने अपने स्वर्गीय ससुर और बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन निर्देशक वीरू देवगन को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे में वो अपने दिवंगत ससुर जी के साथ नजर आ रही है।

मशहूर एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 85 साल की उम्र में 27 मई को आखिरी सांस ली थी। फिल्म इंडस्ट्री , देवगन परिवार के करीबियों के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख जताया। 
अजय देवगन की पत्नी और वीरू देवगन की बहु काजोल जो खुद मशहूर फिल्म अभिनेत्री रही है वो अपने ससुर के निधन पर बहुत रोई थी और आपको बता दें वो अपने ससुर जी के बेहद करीब भी थी। 
अब अभिनेत्री काजोल ने अपने स्वर्गीय ससुर और बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन निर्देशक वीरू देवगन को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे में वो अपने दिवंगत ससुर जी के साथ नजर आ रही है।  
इस तस्वीर के कैप्शन में काजोल ने लिखा : खुशी के लम्हों में..इसी दिन उन्हें लाइफटाईमअचीवमेंट का अवॉर्ड मिला था, लेकिन इसे साबित करने के लिए पूरी जिंदगी लग गई। उनकी जिंदगी पर कई लोग शोक जता रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी को अच्छे से जीया है..आरआईपी विद लव। 
‘हिम्मतवाला’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘फूल और कांटे’, ‘दिलवाले’ और ‘लाल बादशाह’ जैसी फिल्मों के लिए एक्शन दृश्यों का निर्देशन देने के अलावा उन्होंने साल 1999 में फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ का निर्देशन भी किया था जिसमें अजय देवगन और मेगास्टार अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। 
वीरू देवगन के निधन पर पूरा बॉलीवुड शोकाकुल हुआ था और फिल्म इंडस्ट्री की सभी नामी गिरामी हस्तियां उनके निधन का शोक मनाने के लिए देवगन परिवार के घर पहुंचे थे। 

Ujjwal Jain