वो कहते है न एक सेलिब्रिटी की लाइफ उसकी अपनी नहीं होती। उसकी प्राइवेट लाइफ कभी पर्सनल नहीं होती और यहां तक कि उसकी मौत के बाद भी कॉन्ट्रोवर्सीज नहीं रूकती। कुछ ऐसा ही हुआ टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के साथ। वैसे कई सालो पहले ही वो दुनिया को अलविदा कह चुकी है। लेकिन इतने सालो बाद भी उनका नाम सुर्खियों में है। दरअसल, अभी हाल ही में बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया था, हालांकि ये रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने बताया है कि एक समय पर वह प्रत्युषा को डेट कर रहे थे। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वो बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर राहुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। विकास के दावों के बाद प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई और कहा कि अगर वो ज़िंदा होती तो ये सुनकर विकास को एक थप्पड़ जड़ती।

राहुल के बाद फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने विकास पर निशाना साधा है। काम्या ने कहा है, ‘प्रत्युषा अब इस दुनिया में नहीं कि ये बता पाए कि ये दावे सच हैं या झूठ। विकास अब क्यों उसके बारे में बात कर रहे हैं? मैंने उनका पूरा इंटरव्यू नहीं पढ़ा है। मैं नहीं जानना चाहती कि प्रत्युषा के बारे में सच लिखा है, झूठ लिखा है या तारीफ की है। लेकिन उस औरत की ज़िंदगी में क्या हुआ क्या नहीं हुआ, उसके बारे में अब क्यों बोलना? वो अब हमारे साथ नहीं है, वो उसकी पर्सनल लाइफ थी।’

काम्या ने आगे कहा, ‘किसी को हक नहीं है कि उसके बारे में बात करे। विकास कोई दूध पीता बच्चा नहीं है उसकी वजह होगी, लेकिन अब जब वो हमारे बीच है ही नहीं तो उसके बारे में क्यों बात करना। उसने प्रत्युषा के अलावा उस दूसरी लड़की का नाम नहीं लिया जिसे उसने डेट किया है, क्यों वो सच बताने के लिए ज़िंदा है। ये नहीं होना चाहिए ये बहुत सेंसिटिव मामला है। इसलिए बोलने से पहलें ध्यान दें।’


Download Android App
Download iOS App



