बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त को कैंसर होने की खबर आने के बाद से ही फैन्स काफी ज्यादा चिंता में हैं।
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त को कैंसर होने की खबर आने के बाद से ही फैन्स काफी ज्यादा चिंता में हैं। बताया जा रहा संजय दत्त को Adenocarcinoma नाम का कैंसर है और वो कैंसर के तीसरे चरण से गुजर रहें हैं। ऐसे में हर कोई संजय दत्त के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है। इस बीच टीवी अभिनेत्री ने भी संजय दत्त के जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं और काम्या लगातार संजय के लिए ट्वीट कर रही हैं।
काम्या की संजू बाबा के लिए प्रार्थना
काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं बप्पा से प्रार्थना करूंगी, इस साल गणेश स्थापना बाबा के लिए प्राथर्नाओं से भरी होगी। मैं बाबा के लिए अखंड ज्योत जलाऊंगी, प्लीज स्ट्रॉन्ग रहिए और जल्दी ठीक हो जाइए। आप मेरे तब से फेवरेट हैं जब में 10 साल की थी। आपको याद है कि मैं आपसे महबूब स्टूडियो में मिली थी, आपको जिप्पो तोहफे में दिया था, मैं वही क्रेजी गर्ल हूं।
I will pray 2my Bappa 💔 dis yr Ganesh sthapna will be filled wit prayers 4 r Baba..i will hav akhand jyot 4u…pls pls stay strong n get well real soon….u r my fav since i was 10,u remember i had met u at mehboob studio n gifted u a zippo..i m dat same crazy girl @duttsanjay
इस ट्वीट के अलावा काम्या ने संजय दत्त, सुनील और नरगिस की फोटो शेयर करते हुए लिखा- कर हर मैदान फतेह, गणपति बप्पा आपको लड़ने की हिम्मत दें और जंग जीत कर जल्द आएं साथ ही आपकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना।
KAR HARR MAIDAAN FATEH 👊🏼😇 May Ganapati Bappa Give you the strength to fight back n win this battle too ❤️🙏🏻 Praying for ur speedy recovery 😇🙏🏻🤗 @duttsanjaypic.twitter.com/k6U7qXwDkd
वहीं अपने एक और अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- प्लीज, प्लीज, प्लीज प्रार्थना। प्रार्थना में बहुत ताकत होती है, संजय दत्त के लिए प्रार्थना करिए. बप्पा साथ देना।
Pls pls pls pray 🙏🏻 prathna meh bahot shakti hoti hai Pray for @duttsanjay speedy recovery 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 Bappa saath dena 🙏🏻 #SanjayDutt
बता दें कि 8 अगस्त को संजय की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी,मगर डिस्चार्ज होने के बाद फिर संजय ने ट्वीट किया था और बताया एक मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते काम से छोटा सा ब्रेक ले रहे हैं।
वहीं बीती रोज संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक स्टेटमेंट रिलीज कर लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का अनुरोध किया।