कंगना रनौत ने की POK से मुंबई की तुलना,तो यूं भड़के बॉलीवुड सितारें साथ ही एक्ट्रेस को दिया करारा जवाब

Summary :

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच पहले तो जुबानी जंग हुई जिसके बाद इसकी चिंगरी दूर तक जा फैली है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच पहले तो जुबानी जंग हुई जिसके बाद इसकी चिंगरी दूर तक जा फैली है। दरअसल कंगना का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस से बहुत डर लगता है। वहीं कंगना के इसी बयान पर संजय राउत ने बताया कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कह दिया कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग  रहा है। 
इस तरह के बयान के बाद से ही कंगना पर चौतरफा हमला हो रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ  अब खूब ट्वीट्स भी किए जा रहे हैं और उनकी इस बात पर ही कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी ट्वीट किया है। 
कंगना ने क्या कहा?

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा,शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। सबसे पहले मुंंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे इसके बाद खुली धमकियां मिलने लगी। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के तरह नजर आ रहा है। 
इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया और लिखा एक बड़े स्टार की मौत हो जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। वैसे में मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं करती हूं,क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया था,तब उन्होंने सबसे यह भी कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे। बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया है। मैं अपने आप को अब सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं, तो क्या इसका मतलब अब ये हुआ कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करने लगी हूं। 
बॉलीवुड ने किए ऐसे ट्वीट
दीया मिर्जा ने ट्वीट करके कहा,मुंबई मेरी जान है और यहां पर मैं तकरीबन 20 सालों से रह रही हूं,जबकि इतने ही साल मुझे यहां काम करते हुए हो गए हैं। मैं यहां पर अपने दम पर 19 साल की उम्र में आई थी। इतना ही नहीं इस शहर ने मुझे ढेर सारा प्यार भी दिया और मुझे सुरक्षित भी रखा। एक महानगर,विविधता से भरा सुंदर शहर।
वहीं स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके लिखा मुंबई में रहकर पिछले एक दशक से स्वतंत्र रूप से काम करने वाली एक बाहर की महिला के लिए सिर्फ और सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में से एक है। इसके अलावा स्वरा ने मुंबई को सेफ रखने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा भी किया। 
वहीं एक्टर सोनू सूद और रितेश देशमुख ने भी ट्वीट किया है। रितेश देशमुख ने लिखा मुंबई हिंदुस्तान है। वहीं सोनू सूद ने लिखा मुंबई यह शहर तकदीरें बदलता है,अगर सलाम करोगे तभी सलामी मिलेगी। 

रेणुका श्हाणे ने ट्वीट करके लिखा, प्रिय कंगना रनौत मुंबई ऐसा शहर है जहां आपके बॉलीवुड स्टार बनने का सपना पूरा हुआ है। लोग आपसे इस शहर का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं। आप मुंबई की तुलना पीओके से कैसे कर सकती हैं।
बता दें कि कंगना रनौत दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह मौत के बाद से सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और इस मामले में वह आए दिन कभी बॉलीवुड स्टार्स को लेकर निशाना साध रही हैं तो कभी मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठा रही हैं। दरअसल कंगना ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट्स को लाइक किया है,जिसमें कंगना के बारे में बहुत गलत बयान दिए गए हैं। 

Desk Team