कंगना रनौत ने फिर बॉलीवुड पर हमला बोला, तापसी-अनुराग को लेकर कही ऐसी बात

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड के कुछके स्टार बड़ी मुकिश्लों में उलझते हुए नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को अभिनेत्री तापसी पन्नू और बॉलीवुड डारेक्टर अनुराग कश्यप,मधु मंटनो साहित इंडस्ट्री के कई और लोगों के घर छापा मारा है।

इन दिनों बॉलीवुड के कुछके स्टार बड़ी मुकिश्लों में उलझते हुए नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को अभिनेत्री तापसी पन्नू और बॉलीवुड डारेक्टर अनुराग कश्यप,मधु मंटेना साहित इंडस्ट्री के कई और लोगों के घर छापा मारा है। दरअसल इनकम टेक्स विभाग के इस छापेमारी में तापसी के 20 करोड़ के फर्जी खर्चे और अनुराग की अघोषित आय के बारे में पता चला है और इस छापेमारी को 4 मार्च तक भी जारी रखा गया,जिसके बाद बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने एक बार फिर इंडस्ट्री को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए हैं। 
हमेशा की तरह इस बार भी कंगना कोई एक ट्वीट करके नहीं रूकी बल्कि उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट की झड़ी लगा दी। अभिनेत्री ने ट्वीट करके न केवल तापसी और अनुराग को निशाना बनाया बल्कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों पर तंज कसा। ऐसे में जैसे ही तापसी और अनुराग पर इनकम टैक्स ने शिकंजा कसा तभी कंगना बनाम बॉलीवुड वार शुरू हो गया। 
कंगना ने तापसी और अनुराग कश्यप के ऊपर सवाल उठाने के साथ-साथ उनकी देशभक्ति पर भी हमला बोला। यही नहींअभिनेत्री ने तापसी और अनुराग को चोर-चोर मौसेरे भाई बताया और इसके साथ ही इनमक टैक्स की कार्रवाई का ऑफिशियल स्टेटमेंट भी लगाया है। अभिनेत्री ने अनुराग और तापसी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक भी बताया है। 

इस कार्रवाई को कंगना ने  स्त्री के अपमान से जोड़ा 
वैसे जैसे ही इंडस्ट्री से कई बड़े नाम टैक्स चोरी में सामने आ रहे हैं तब से ही कंगना का हमला बढ़ता जा रहा है। अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए इस कार्रवाई को स्त्री अपमान से भी जोड़ दिया है। इस दौरान कंगना ने लिखा कभी भी किसी महिला का श्राप व्यर्थ नहीं जाता आज सब रेपिस्टस की लंका लग गई। कई विक्टिम्ज़ ने phantom और kwan के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई लेकिन उनको रातों रात ग़ायब कर दिया गया, और Bullydawood ने इन दरिंदों को सर आँखों पे बिठाया, लेकिन आज सब rapists की लंका लग गयी,और अब bullydawood का नम्बर।

एक प्रोडक्शन हाउस पर वार करते हुए कंगना ने इसे #Metoo का प्रमुख घर बताया। साथ ही उन्होंने  बताया कि इनसे जुड़े लोगों पर यौन शोषण के कई मामले हैं पर bullydawood के लोग इन्हें बचाते आए हैं। अनुराग कश्यप जैसे लोग न सिर्फ #Metoo से जुड़े हैं बल्कि इन्होंने सुशांत की मौत से जुड़े केस को भी बचाने करने की कोशिश की।
बता दें छानबीन के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के इनकम और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं। इंकम टैक्स को 350 करोड़ रुपए की टैक्स गड़बड़ी की खबर मिली है। 350 करोड़ रुपए के बारे में कंपनी अधिकारी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है,जबकि इतनी मोटी रक्म की टैक्स गड़बड़ी के सबूत हाथ लग चुके हैं,जिस पर फिलहाल जांच जारी है। 
ऐसे में तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिसिप्ट रिकवर हुई है,जिसकी जांच जारी है। इन सब चीजों के अलावा 20 करोड़ की और टैक्स गड़बड़ी के सबूत भी हासिल हुए हैं और इसी तरह की गड़बड़ी तापसी पन्नू के खिलाफ भी मिली है। 

Desk Team