कंगना रनौत का बड़ा खुलासा, सभी ब्रांड्स ने छीन लिए उनसे विज्ञापन

Summary :

कंगना ने बताया है कि ज्यादातर कंपनियों ने उनसे विज्ञापन के कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिए हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, मैं डींगे नहीं मारना चाहती। मैं फेयरनेस क्रीम के एड नहीं करती। आइटम नंबर, शो, बड़े हीरो की फिल्में भी नहीं करती। अब सभी ब्रांड्स ने मुझसे किए कॉन्ट्रैक्ट्स को कैंसल कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हंगामा मचाने और लोगो पर निशाना साधने के लिए मशहूर है। वो कभी भी किसी की भी क्लास लगा देती है। वही इन दिनों कंगना किसान आंदोलन को लेकर भी बयान देने से नहीं चूक रही। ऐसे में अब कंगना रनौत ने एक और बड़ा खुलासा किया है। 


दरअसल, अब कंगना ने बताया है कि ज्यादातर कंपनियों ने उनसे विज्ञापन के कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिए हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं डींगे नहीं मारना चाहती। मैं फेयरनेस क्रीम के एड नहीं करती। आइटम नंबर, शो, बड़े हीरो की फिल्में भी नहीं करती। अब सभी ब्रांड्स ने मुझसे किए कॉन्ट्रैक्ट्स को कैंसल कर दिया है। इसके बाद भी मैं जो थोड़ा बहुत कमाती हूं, उसमें से ज्यादा हिस्सा डोनेट कर देती हूं। इसके बदले में मुझे बहुत कुछ मिलता है। ये नहीं बता सकती कि कैसे लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करूं।’

इसके आगे एक और ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, ‘आप देश के लिए क्या कर रहे हैं, यही असली दौलत है। देश के लिए आपकी समझ और जुनून और इसकी सभ्यता को बचाने के लिए आप क्या करते हैं, ये अहम है। मैं आपसे ये चीजें सीखना चाहूंगी। उम्मीद है कि हम लोग मिलजुल कर इस पर काम करेंगे।’

आपको बता दे, कंगना रनौत ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर वो हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। इस बीच कंगना रनौत अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना पर हमले को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।’ इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने रिहाना को मूर्ख करार दिया था। यही नहीं कंगना रनौत ने लिखा था कि हम इस पर इसलिए ध्यान नहीं दे रहे हैं क्योंकि यहां किसानों की आड़ में आतंकी बैठे हुए हैं।

Desk Team