Kanika And Sakib Saifi Inter-Religion Wedding: पॉपुलर यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स कनिका शर्मा और साकिब सैफी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अक्सर मोटिवेशनल और अवयरनेस से जुड़ी वीडियो के जरिए इन्टरैक्ट करते दिखाई देते हैं. हालांकि कुछ समय पहले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते ये दोनों विवादों में फंस गए थे और ये मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था.
क्योंकि कनिका अपने घर के टूर के दौरान ये कह रही थीं कि हम अपने घर में सारी किताबें रखेंगे, फिर चाहे वो गीता हो या कुरान. लेकिन इसपर रिएक्ट करते हुए साकिब ने कहा था कि अल्लाह से ऊपर कुछ नहीं. हालांकि अब एक बार फिर साकिब और कनिका चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी किसी कॉमेडी या लाइफस्टाइल वीडियो का नहीं, बल्कि उनकी शादी से जुड़ा है.
Kanika And Sakib Saifi Inter-Religion Wedding: क्यों हुई थी कपल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी

इन दोनों की कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो को देखने के बाद लोग एक तरफा सैक्युलरिज्म पर सवाल खड़े कर रहे थे और दोनों को उनके खुद के धर्म को फॉलो करने की सलाह दे रहे थे. लेकिन, अब कनिका और साकिब ने धर्म की सारी दीवारें तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी रचा ली है. तमाम उतार-चढ़ाव और पिछले विवादों को पीछे छोड़ते हुए, कनिका और साकिब ने आखिरकार एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है. इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी की रस्में पूरी कीं. दोनों ने पहले हिंदू रीति रिवाजों से सात-फेरे लिए और फिर निकाह पढ़ा.
Kanika And Sakib Saifi Inter-Religion Wedding: कैसा था कनिका का आउटफिट?

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कनिका सुर्ख लाल लहंगा पहन साकिब की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. कनिका और साकिब की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस कपल ने पहले हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और उसके बाद निकाह की रस्म अदा की.

शादी के लुक की बात करें तो कनिका शर्मा अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने साकिब की दुल्हन बनने के लिए सुर्ख लाल रंग का भारी लहंगा चुना, जिस पर गोल्डन और सिल्वर धागों की बारीक कढ़ाई की गई थी. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने भारी कुंदन जूलरी, नथ और मांग-टीका भी पहना था.
Kanika And Sakib Saifi Inter-Religion Wedding: कैसा था साकिब का आउटफिट?

इसके बाद कनिका के हाथों में सजी साकिब के नाम की मेहंदी और चेहरे पर शादी की खुशी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी. हिंदू रस्मों के दौरान उनके गले में सजी वरमाला और चेहरे की मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया. वहीं, दूल्हे राजा साकिब सैफी भी अपने लुक से कनिका को बराबर की टक्कर दे रहे थे. साकिब ने हिंदू रस्मों के लिए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग साफा (पगड़ी) और गले में मोतियों की माला पहनी.

फेरों के लिए भारी लाल लहंगा पहनने के बाद, निकाह की रस्म के लिए कनिका ने बेहद खूबसूरत ऑफ-वाइट शेड का शरारा सूट चुना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. इस आउटफिट पर सुनहरे धागों और जरी का बारीक काम किया गया था. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कनिका ने सिर पर बारीक नेट का दुपट्टा ओढ़ा था, जो उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहा था.
हालांकि कुछ समय पहले ये जोड़ी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के चलते विवादों में घिर गई थी, जिससे उनको फैंस ने हर तरफ क्रिटीसाइज करना शुरू कर दिया था और अभी भी कई लोग इनकी शादी के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं. लेकिन वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं. फिलहाल, साकिब और कनिका अपनी शादीशुदा जिंदगी के शुरुआती पलों को एंजॉय कर रहे हैं और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. पर धर्म को लेकर अलग-अलग राय होने की वजह से इनकी शादी कब तक टीक पाती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Read More: Dhurandhar 2 ने दूसरे वीकेंड का उठाया जबरदस्त फायदा, 11वें दिन तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स























