Real Madrid में बड़ा मेडिकल विवाद: Mbappe के गलत MRI स्कैन से मचा बवाल

Summary :

Kylian Mbappe injury error: स्पेन का दिग्गज क्लब Real Madrid इस समय मैदान के प्रदर्शन से ज्यादा मैदान के बाहर की खबरों की वजह से चर्चा में है। एक तरफ टीम La Liga में FC Barcelona से चार अंक पीछे चल रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें Bayern Munich के खिलाफ UEFA Champions League क्वार्टर-फाइनल की तैयारी भी करनी है। लेकिन इन सबके बीच क्लब की मेडिकल टीम को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, उन्होंने सबको चौंका दिया है। Kylian Mbappe injury error: Mbappe की चोट में बड़ी लापरवाही रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार खिलाड़ी Kylian Mbappe की चोट को…

Kylian Mbappe injury error: स्पेन का दिग्गज क्लब Real Madrid इस समय मैदान के प्रदर्शन से ज्यादा मैदान के बाहर की खबरों की वजह से चर्चा में है। एक तरफ टीम La Liga में FC Barcelona से चार अंक पीछे चल रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें Bayern Munich के खिलाफ UEFA Champions League क्वार्टर-फाइनल की तैयारी भी करनी है। लेकिन इन सबके बीच क्लब की मेडिकल टीम को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, उन्होंने सबको चौंका दिया है।

Kylian Mbappe injury error: Mbappe की चोट में बड़ी लापरवाही

Kylian Mbappe injury error
Kylian Mbappe injury error

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार खिलाड़ी Kylian Mbappe की चोट को लेकर एक बड़ी गलती हुई। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 में उनकी MRI स्कैनिंग गलत घुटने की कर दी गई। असल में चोट उनके बाएं घुटने में थी, लेकिन डॉक्टरों ने दाएं घुटने का स्कैन कर लिया।

क्योंकी दायां घुटना पूरी तरह ठीक था, रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं दिखी और Mbappe को खेलने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद उन्होंने तीन और मैच खेले, जिससे उनकी चोट और बढ़ गई। बाद में जब सही घुटने का स्कैन हुआ, तब पता चला कि उनके बाएं घुटने के लिगामेंट में आंशिक चोट है।

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

इस घटना के बाद क्लब की मेडिकल व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों ही यह जानना चाहते हैं कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है, खासकर एक ऐसे क्लब में जो दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में गिना जाता है।

Kylian Mbappe injury error: AI टूल्स के इस्तेमाल पर भी विवाद

ChatGPT
ChatGPT

मामला यहीं खत्म नहीं होता। क्लब की पूर्व न्यूट्रिशनिस्ट इट्जियार गोंजालेज ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्लब का स्टाफ सप्लीमेंट्स और डाइट से जुड़े फैसलों के लिए AI टूल्स जैसे ChatGPT का इस्तेमाल कर रहा था।

गोंजालेज को दिसंबर में क्लब से निकाल दिया गया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने इंटरव्यू में मेडिकल टीम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने स्टाफ को “अनुभवहीन और घमंडी” तक बता दिया और कहा कि ऐसे लोग खिलाड़ियों के करियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Also Read: Gujrat Titans की प्लेइंग 11 इस बार पड़ेगी सबपर भारी, IPL 2026 में दिख सकता है इस टीम का फुल डॉमिनेशन

 

Anjali Maikhuri