Beauty Hack: गर्मी हो या ठंडी लड़कियों को मेकअप का बहुत शौक होता है। आंखों में काजल लगाना लड़कियों को बेहद पसंद होता है, क्योंकि इससे हमारी आंखें खूबसूरत लगने लगती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब घर से निकलने के कुछ देर बाद ही काजल फैलने लगता है। इसके कारण आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं और ऐसा लगता है जैसे हम सोकर उठे हैं। अगर आप भी इस काजल फैलने वाली बीमारी से परेशान हो चुकी हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपका सस्ता काजल भी ब्रांडेड की तरह दिनभर टिका रहेगा।
Beauty Hack: काजल लगाने से पहले करें ये काम

- काजल फैलने का सबसे बड़ा कारण हमारी आंखों के आसपास का तेल होता है।
- जब भी आप काजल लगाएं, तो बस यह एक काम करें।
- काजल लगाने के बाद, एक छोटा सा ब्रश या अपनी उंगली की मदद से थोड़ा सा काला आईशैडो या कॉम्पैक्ट पाउडर लें।
- इसे काजल के ठीक नीचे हल्की सी लाइन की तरह लगा दें।
कैसे करता है काम?
यह पाउडर या आईशैडो एक दीवार की तरह काम करता है। यह आंखों के आसपास के पसीने और तेल को सोख लेता है, जिससे काजल अपनी जगह से हिलता भी नहीं है। यकीन मानिए, इस ट्रिक के बाद आप चाहे ऑफिस में हों या किसी शादी में, आपका काजल टस से मस नहीं होगा।
काजल लंबे समय तक टिकाने के आसान तरीके

- काजल लगाने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें, ताकि आंखों के पास तेल न रहे।
- काजल लगाने के बाद कोनों को इयरबड से हल्का सा साफ कर लें, ताकि एक्स्ट्रा काजल न फैले।
- अगर काला आईशैडो नहीं है, तो आंखों के नीचे हल्का सा लूज पाउडर लगा लें, यह भी कमाल का काम करता है।


Download Android App
Download iOS App




