Summer की Shadi में दिखना है Cool और Stylish? अपनाएं ये 6 शानदार Tips और हर Function को बनाएं Memorable

Summary :

Summer Wedding Tips: गर्मियों का मौसम शादियों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता हैं। तेज धूप, उमस और पसीना इस खास दिन के मज़े को थोड़ा कम कर सकते हैं। ऐसे में सही तैयारी और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपनी शादी को बिना किसी परेशानी के पूरी तरह एंजॉय कर सकें और हर पल को यादगार बना सकें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप गर्मी की शादी में भी अपने लुक को…

Summer Wedding Tips: गर्मियों का मौसम शादियों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता हैं। तेज धूप, उमस और पसीना इस खास दिन के मज़े को थोड़ा कम कर सकते हैं। ऐसे में सही तैयारी और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपनी शादी को बिना किसी परेशानी के पूरी तरह एंजॉय कर सकें और हर पल को यादगार बना सकें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप गर्मी की शादी में भी अपने लुक को कूल और खूबसूरत बना सकती हैं।

Summer Wedding Tips: शादी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

1. हल्के कपड़ों को चुनें

light color clothes
light color clothes (Source: Social Media)

गर्मियों में भारी और ज्यादा लेयर वाले कपड़े पहनना मुश्किल हो सकता है। इसलिए हल्के फैब्रिक जैसे कॉटन, जॉर्जेट या शिफॉन का चुनाव करें। इससे आप पूरे दिन कंफर्टेबल रहेंगी और आपका लुक भी बेहद खूबसूरत लगेगा।

2. मेकअप रखें हल्का और लॉन्ग-लास्टिंग

गर्मी में मेकअप जल्दी पिघल सकता है, इसलिए वॉटरप्रूफ और मैट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो आपके मेकअप को लॉन्ग टाइम के लिए बचा कर रखेगा। ज्यादा हैवी मेकअप से बचें और नैचुरल लुक को कैरी करें।

3. हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

hydration
hydration (Source: Social Media)

शादी की भागदौड़ में पानी पीना बेहद ज़रूरी होता है। अगर आप कम मात्रा में पानी पीते हैं, तो आपकी स्किन के साथ-साथ हेल्थ को भी राहत मिलती है। गर्मी के दौरान आपको डिहाइड्रेशन से बचना बेहद जरूरी होता है। इसलिए नारियल पानी, जूस और पानी का सेवन करते रहना चाहिए।

4. सही समय और वेन्यू चुनें

अगर संभव हो तो शादी का समय शाम या रात में रखें। इससे धूप नहीं रहेगी तो बहुत ज्यादा गर्मी भी नहीं होगी। साथ ही वेन्यू ऐसा चुनें जहां अच्छी वेंटिलेशन या वहां एसी की सुविधा जरूर हो।

5. स्किन और हेयर पर ध्यान दें

धूप और पसीने से स्किन और बाल दोनों खराब हो सकते हैं। इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें और बालों को बांधकर रखें ताकि पसीना कम लगे।

6. कंफर्टेबल फुटवियर पहनें

footwear
footwear (Source: Social Media)

गर्मी के मौसम में कपड़ों के साथ-साथ चप्पल या हील्स भी बहुत ध्यान से चुनना चाहिए। शादी अगर गर्मी में है, तो आप हील्स की जगह हल्की और आरामदायक सैंडल या जूते पहनें, जिससे आप पूरे दिन बिना परेशानी के चल-फिर सकें।

Also Read: Summers में इस तरह रखें अपने Foot का ख्याल! अपनाएं ये 3 Step Pedicure और Basic Care Routine

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।