UP Ram Navami Holiday: उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पहले 26 मार्च को छुट्टी निर्धारित थी, लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद 26 और 27 मार्च दोनों दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
UP Ram Navami Holiday: क्यों लिया सरकार ने छुट्टी कै फैसला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसला का मुख्य कारण अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और धार्मिक आयोजनों का विस्तार बताया है। प्रशासन का मानना है कि रामनवमी पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या सहित कई धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सरकार से लोगों ने भी इसकी मांग की थी।
प्रदेशवासियों को मिलेगी चार दिन की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के इस ऐलान के बाद प्रदेशवासियों को एक लंबा वीकेंड मिल जाएगा है।
- 26 मार्च (गुरुवार): अष्टमी
- 27 मार्च (शुक्रवार): रामनवमी
- 28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (बैंक और कई कार्यालयों की छुट्टी)
- 29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
UP Ram Navami Holiday: पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी

रामनवमी के लिए पुलिस और प्रशासन को पहले ही जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कोई परेशानी न हो। राज्य के कई मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा के साथ भक्तों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और दूसरे धार्मिक शहरों में रामनवमी को लेकर काफी उत्साह है।


Download Android App
Download iOS App




