कन्नड एक्टर यश
ने अपनी फिल्म ‘केजीएफ’ के जरिए ब़ॉक्स ऑफिस पर और लोगों के बीच जो धमाल मचाया वो इतनी आसानी से
लोगों के जहन में से जाने वाला नहीं है। ‘केजीएफ’ की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट को भी रिलीज किया गया जो इस साल की सबसे
ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। हर कोई अब इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहा
है जिसके बारे में खुद यश ने एक अहम
जानकारी दी है।
बीते कई समय से साउथ
की फिल्में लगातार हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। साउथ की कई फिल्मों
ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो कई हिंदी फिल्में हासिल नहीं कर
पाई। कुछ ऐसा ही साबित हुआ यश की फिल्म ‘केजीएफ’ के साथ। इसी बीच इस फिल्म के तीसरे पार्ट को
लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है जिसके बारे में खुद यश ने खुलासा करते हुए बताया
है।
हाल ही में एक मीडिया
इंटरव्यू में यश से जब ‘केजीएफ3’ को लेकर सवाल
किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस फिल्म को रिलीज होने में थोड़ा समय लगेगा। इसके
साथ ही उन्होंने कहा कि अभी वो कुछ समय लेकर चीजें देखेंगे और फिर इस पर काम काम
करेंगे। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर यश ने कहा कि जल्दी कुछ नहीं आने वाला
है।
अब यश की इस बात से बेशक
उनके फैंस थोड़े निराश जरूर होने वाले है। ‘केजीएफ 2’ की सक्सेस के बाद कई लोग बेस्रबी से इसके तीसरे पार्ट का
इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
इसके साथ ही बीते
कई दिनों से फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ के दूसरे पार्ट
में यश ‘देव’ के रोल में नजर
आ सकते है। इस पर भी यश ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जब कोई फिल्म आएगी तो उसकी
अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App







