साल 2024 की शुरुआत से ही साउथ इंडस्ट्री ने भौकाल काटा हुआ है, कई फिल्में आ चुकी है, और इस साल कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पे ‘पुष्पा 2’ और ‘कल्कि’ के अलावा ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी शामिल है, साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने पहले पार्ट से सभी को प्रभावित किया था। बता दें इसमें कंतारा से आगे की कहानी नहीं दिखाई जाएगी। हाल ही में खुलासा हुआ था कि ऋषभ शेट्टी इस फिल्म को इसी साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं
- कंतारा चैप्टर 1′ में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री!
- ऋषभ शेट्टी इस फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं

‘कंतारा चैप्टर 1’ में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री!
हाल ही में ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, ‘सप्त सागरदाचे एलो’ में अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित करने वाली रुक्मिणी वसंत की इस फिल्म में एंट्री की खबरें हैं। पता लगा है कि वह फिल्म में ऋषभ के साथ मुख्य भूमिका में होंगी, इतना ही नहीं इस किरदार के लिए उन्होंने कई स्क्रीन टेस्ट भी दिए है, हालांकि, एक्ट्रेस की एंट्री हुई भी है या नहीं? इसके ऑफिशियल ऐलान का अब भी हर किसी को इंतजार है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ में इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी का तगड़ा रोल होने वाला है, उनका रोल भगवान शिव से प्रेरित बताया जा रहा है, दरअसल ये उनके फर्स्ट लुक में भी देखने को मिला था. इसका पहला हिस्सा साल 2022 को रिलीज हुआ था. जिसमें ऋषभ शेट्टी के साथ सप्तामी गौड़ा मुख्य फीमेल लीड के तौर पर नजर आईं थी. लेकिन इसके चैप्टर वन में उनका पत्ता कट गया है. उनकी जगह रुक्मिणी वसंत का नाम सामने आ रहा है


Download Android App
Download iOS App




