पंजाब के सीएम संग Kapil Sharma ने मिलाया हाथ, क्या पॉलिटिक्स में एंट्री मारने जा रहे हैं कॉमेडियन!

Summary :

बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन कहे जाने वाले कपिल शर्मा आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। कपिल ने अपने कॉमेडी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया हैं। इसी के साथ कपिल अपने कॉमेडी के टैलेंट के साथ-साथ सिंगिंग और एक्टिंग की भी खूब परख रखते हैं।

बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन कहे जाने वाले कपिल शर्मा आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। कपिल ने अपने कॉमेडी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया हैं। इसी के साथ कपिल अपने कॉमेडी के टैलेंट के साथ-साथ सिंगिंग और एक्टिंग की भी खूब परख रखते हैं। ऐसे में अब कपिल जल्द ही एक और टैलेंट से परिचित होने जा रहे हैं। जिसे देखने और सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। 
दरअसल हाल ही में कपिल ने अपने होमटाउन पंजाब में शिरकत किया हैं। जहां इस दौरान कॉमेडियन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। बता दे की इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिये दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो पंजाब में हुए ‘रंगला पंजाब’ नाम के एक इंवेट के दौरान का है। वही अब कपिल के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कॉमेडियन के पॉलिटिक्स में शामिल होने के कयास भी लगा रहे हैं। 

वीडियो में कपिल सीएम भगवंत मान संग पंजाब के कल्चर और टूरिज्म को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने भगवंत मान का दिल से शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कैप्शन में ‘माई कलरफुल पंजाब’ लिखते हुए अपने बड़े भाई और सीएम भगवंत मान को इस इवेंट का हिस्सा होने के लिए ध्यनवाद कहा है.
कपिल ने एक और वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जहां सीएम भगवंत मान कॉमेडियन की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सीएम भगवंत मान कहते हैं कि ‘कपिल आर्टिस्ट नहीं इंडस्ट्रियलिस्ट है। कपिल शर्मा ने कॉमेडी को एक नई पहचान दी हैं। 
कपिल कॉमेडी को बेहद उच्चाई पर ले गए हैं। डॉक्टर्स का भी कहना हैं हसना हर बीमारी का उत्तम इलाज होता हैं और कपिल इसमें अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। वही कपिल के इस वीडियो पर अब फैंस जमकर अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जमकर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दे की कपिल का शो बहुत समय से ऑफ एयर चल रहा हैं। 

Desk Team