बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय करण अपने परिवार को लेकर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में उन्हें सिंगल पैरेंट के तौर पर भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि अगर भविष्य में उनके बच्चे यश और रूही उनसे इस मामले को लेकर सवाल पूछेंगे तो वह क्या जवाब देंगे।
बच्चों को लेकर बोले करण जौहर
इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बना शो फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स फैंस का फेवरेट बना हुआ है। इस शो के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं और उन्होंने हाल ही में इस मंच पर सिंगल पैरेंट होने को लेकर खुलकर बात की है। करण ने कहा है- कई बार मुझे सिंगल पैरेंट होने से बहुत डर लगता है। कल जब बच्चे बड़े हो जाएंगे तो उनके मन में सिंगल पैरेंट को लेकर कई सवाल होंगे, तब मैं उन्हें कैसे जवाब दूंगा। मुझे पता है कि मुझे उन्हें हर बात का जवाब जरूर देना पड़ेगा। करण जौहर के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस बारे में बात कर रहे हैं कि जब बच्चे बड़े हो जाएंगे और उनसे अपनी मां को लेकर सवाल पूछेंगे तो वह क्या जवाब देंगे। बता दें कि करण ने यह बात एक्ट्रेस नीलम कोठारी के उस बयान के बाद कही, जब उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी को तलाक के बारे में सबसे पहले गूगल से पता चला था।
अपने दोनों बच्चों पर जान छिड़कते हैं करण
करण जौहर अपने बच्चों के पालन-पोषण की योजनाओं के बारे में भी बात की, मीडिया में उनके इर्द-गिर्द चर्चा को देखते हुए उन्होंने अपने जीवन के ज़्यादातर हिस्से को निजी रखा। उन्होंने बताया कि हालाँकि वह वास्तव में एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं, लेकिन पारिवारिक मुद्दों पर सीमाएँ खींची जानी चाहिए। करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही हैं, जिनका जन्म फरवरी 2017 में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था।


Download Android App
Download iOS App






