बॉलीवुड डायरेक्टर एंव प्रोड्यूसर करण जौहर के दो बच्चें हैं,जिनका नाम यश जौहर और रूही जौहर है। करण जौहर को अपने दोनों बच्चे सेरोगेट मदर की मदद से 2017 में मिले थे। आज के दिन यानी 7 फरवरी को करण जौहर के बच्चों का जन्म हुआ था और वह आज दोनों बच्चों यश और रूही का तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
.jpg)
अपने दोनों बच्चों के बर्थडे के शुभ अवसर पर करण ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की है। अब करण के साथ उनके दोनों बच्चों यश और रूही की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
करण जौहर ने शेयर की तस्वीर…

करण जौहर ने अपनी फैमिली फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में करण अपनी मां,बेटे यश और बेटी रूही के साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए करण ने कैप्शन लिखा है कि सोशल स्टेटस के अनुसार में यश और रूही का मां भी हूं और पिता भी हूं,हालांकि ऐसा नहीं है कि मेरे साथ मेरी मां इन बच्चों को बिना पालन-पोषण में मेरी मदद करती हैं। क्योंकि इन दोनों को एक साथ संभालना बेहद ही मुश्किल था। यश-रूही आज 3 साल के हो गए हैं और ये हमेशा इसी तरह खुश रहे हैं। मैं भगवान का तह दिल से धन्यवाद करना चाहत हूं मुझे यश और रूही देने के लिए शुक्रिया…
करण जौहर ने दो दिन पहले अपने बच्चों यश और रूही का ताज लैंड एंड मुंबई में प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया है। करण जौहर के बच्चों की इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनके स्टार्स किड्स भी शामिल हुए।
बर्थडे सेलिब्रेशन में स्टार किड्स तैमूर अली खान,इनाया खेमू,आराध्य बच्चन,राहील और रियान ने खूब मस्ती की है। यश और रूही के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यश और रूही के बर्थडे सेलिब्रेशन में तैमूर अली खान और इनाया खेमू नाचते हुए दिख रहे हैं। वहीं इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान,फराह खान एंव सोहा अली खान ने एक साथ तस्वीरें भी खिचवाई।



Download Android App
Download iOS App



