हर साल की तरह इस बार भी टीवी और बॉलीवुड जगत के सेलेब्स ने धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया। बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर सेलेब्स की दिवाली फोटोज धमाल मचा रही हैं।
टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने इस खास त्योहार को साथ ही सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दोनों के परिवार भी नजर आए।
कपल ने अपनी दिवाली की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं, जिसमें दोनों काफी ज्यादा क्यूट और खुश लग रहे हैं।
दिवाली के मौके पर करण कुंद्रा जहां कुर्ता-पायजामा में दिखे, तो वहीं तेजस्वी प्रकाश व्हाइट साड़ी में कहर ढा रही थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा।
दिवाली के मौके पर करण और तेजस्वी ने मिलकर पूजा भी की, इस फोटो में दोनों पंडित जी के सामने बैठे दिख रहे हैं और पूजा की विधि कर रहे हैं।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की फैमिली के साथ पोज दे रहे हैं। सभी लोग सोफे पर बैठे हैं और करण थोड़ा साइड होकर बैठे हैं।
करण कुंद्रा ने अपनी मां संग भी पोज दिए,गाजरी कलर के कुर्ता पायजामा में करण काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश भी करण की फैमिली के साथ पोज देती हुई दिखी, इस तस्वीर में करण और उनकी मां संग तेजस्वी दिख रही हैं।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इस दिवाली जमकर पटाखे जलाए। दोनों ही इस मौके पर एक साथ काफी खुश दिखे, जिस वजह से फैंस भी कपल की नजर उतार रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App












