शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुके है। जिसके बाद लोग लगातार उन्हें भला बुरा कह रहे है। वही दूसरी ओर पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले में हर रोज एक नई कड़ी खुल रही है। इन्हीं सब के बीच एक्टर करण कुंद्रा को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। करण कुंद्रा हाल ही में खामखां इस मुसीबत में पड़ते नजर आए। दरअसल एक ही सरनेम होने के कारण कुछ लोग करण कुंद्रा को राज कुंद्रा समझ बैठे और उन्हें अब्यूज करने लगे।

दरअसल, राज कुंद्रा के धंधे के खुलासे होने के बाद लोगों ने करण कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी का पति समझ लिया और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। अब एक इंटरव्यू के दौरान करण ने इन परेशानियों के बारे में बताया और लोगों के सामने अपनी छवि को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि उनका राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही कोई रिश्ता-नाता है।

ऐसा सरनेम एक सा होने की वजह से हुआ। लोग कन्फ्यूज हो गए और राज कुंद्रा की जगह करण कुंद्रा को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं कई जगह लोगों ने राज की तस्वीर की जगह करण कुंद्रा की फोटो का इस्तेमाल कर लिया। जिसके बाद करण काफी परेशान हो गए और अब उन्होंने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया।

बातचीत के दौरान करण ने कहा, ‘न सिर्फ फोटो कुछ लोगों ने तो मेरे नाम का भी इस्तेमाल किया। जब मैं सोकर उठा और मैंने ट्विटर देखा तो बहुत सारे लोगों को लग रह था कि इस विवाद में मैं गिरफ्तार हुआ हूं। लोग मुझे टैग कर ट्वीट कर रहे थे। ये सब देखकर मुझे ये समझने में थोड़ा टाइम लगा कि आखिर हुआ क्या है और बाद में मुझे समझ आया कि लोग मुझे राज कुंद्रा समझ रहे हैं।’

करण आगे कहते हैं, ‘कुछ तो समझ गए थे कि गलती से हुआ है और कुछ ने तो गालियां देना ही शुरू कर दिया। वो लोग मुझे टैग कर उल्टा सीधा बोलने लगे जिसके बाद मेरे फैंस ने उन्हें रिप्लाई किया और सही जानकारी दी। ऐसा पहले भी हो चुका है जब किसी ने मुझे शिल्पा शेट्टी का पति कहा था लेकिन तब मैंने इसे सीरियसली नहीं लिया था। लेकिन इस बार ये मेरे लिए काफी फ्रस्टेटिंग हो गया था।’


Download Android App
Download iOS App



