करीना कपूर खान ने रखी दोस्तों के लिए धमाकेदार ‘पजामा पार्टी’- मलाइका, करिश्मा के साथ किया एन्जॉय

Summary :

जल्‍द ही मम्‍मी बनने वाली करीना कपूर खान इन दिनों अपना प्रेग्‍नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं। ऐसे में करीना ने मलाइका अरोड़ा, अमृता, मल्‍ल‍िका भट्ट और बहन करिश्‍मा के साथ पार्टी की।

सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी में करीना कपूर खान आराम नहीं बल्कि लगातार काम व एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वह कभी फैमिली के साथ तो कभी दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। आजकल खबरें हैं कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरे बच्चे के जन्म से पहले अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
करीना कपूर खान इन दिनों अपना प्रेग्‍नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं और इस दौरान अपनी पसंद का खाना खाने से लेकर, दोस्‍तों के साथ घूमने तक, सब कर रही हैं। कुछ द‍िन पहले करीना अपनी बेस्‍टफ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर च‍िल करती हुई नजर आईं तो अब करीना की करीबी दोस्‍तों ने उनके घर ‘पजामा पार्टी’ की। इस प्राइवेट पार्टी की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं जि‍समें करीना के साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मल्‍ल‍िका भट्ट और करीना की बहन करिश्‍मा कपूर अपने नाइट-सूट्स में इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। 
करीना कपूर ने इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए ल‍िखा, ‘ये नई शुरुआत का, नए सफर की.. यादों का एक प‍िटारा है…’ इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए करीना ने #FortuneNights #EndOfAnEra #KaftanSeries जैसे हैशटैग शेयर कि‍ए हैं। 

करीना कपूर के इस कैप्‍शन ने काफी मिस्‍ट्री पैदा कर दी है और लोग ‘ऐंड ऑफ एन ऐरा’ के कई मतलब न‍िकाल रहे हैं। दरअसल ये कयास लगा रहे हैं कि शायद करीना जल्‍द ही अपने नए घर में श‍िफ्ट होने वाली हैं जो ‘फॉर्च्‍यून अपार्टमेंट’ में है। खबर है कि करीना अपने दूसरे बच्‍चे के जन्‍म से पहले ही इस अपार्टमेंट में श‍िफ्ट हो जाएंगी। शुक्रवार को ही करीना अमृता अरोड़ा के घर भी एक पार्टी करती हुई नजर आई थीं। हालांकि उस पार्टी में करीना की बहन कर‍िश्‍मा नहीं नजर आई थीं और उन्‍हें याद करने का ज‍िक्र करीना ने क‍िया था। 

Desk Team