एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपना नया घर खरीद लिया है। नए साल पर नई शुरुआत करने जा रहा ये कपल अपने इस घर को लेकर काफी उत्साहित है। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान जल्दी ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अदाकारा की डिलीवरी डेट फरवरी में ड्यू है। इस बीच बॉलीवुड स्टार अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में करीना कपूर खान अपने नए घर के इंटीरियर में बिजी थी। जिसकी एक तस्वीर खुद अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। इस तस्वीर में करीना कपूर खान अपने नए घर की डेकोरेशन के लिए इंस्ट्रक्शनंस दे रही थी। अब अदाकारा ने अपने नए घर की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है।

करीना कपूर खान ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, ‘नई शुरुआत का दरवाजा’। अदाकारा ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उनके चाहने वालों ने ढेर सारी बधाईयां देनी शुरु कर दी। करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर ने भी अदाकारा को नए घर की बधाई दी है। तो वहीं, उनकी ननद सोहा अली खान भी खुद को उनके नए घर की तारीफ करने से नहीं रोक पाईं। एक्ट्रेस ने कमेंट कर लिखा, ‘बधाई हो, अब वक्त नई यादें बनाने का है।’
बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले करीना कपूर खान ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और बहन करिश्मा कपूर संग अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी की एक तस्वर शेयर कर अदाकारा ने इशारा दिया था कि ये जश्न नए घर में जाने से पहले का है।


Download Android App
Download iOS App



