करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं। करीना इस उम्र में भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं वो अपने फैंस के साथ भी अपनी वर्कआउट वीडियो साझा करती हैं। करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें इस बार वो अपने नए पार्टनर के साथ योगा करती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

करीना कपूर खान का नया योगा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना सूर्य नमस्कार करती दिख रही हैं। हालांकि इस बार करीना अकेले एक्सरसाइज नहीं कर रही हैं बल्कि इस बार उनके साथ उनका छोटा बेटा जेह भी अपनी मम्मी के साथ दिखाई दे रहा है। दोनों मां-बेटे एक दूसरे के साथ योगा करते हुए मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में करीना योगा मेट पर आसन करती दिख रही है और जेह साइड में बैठकर अपनी मां को देख रहे हैं। हालांकि कुछ मिनटों के बाद वह करीना के पेट के नीचे लेट जाते है और करीना उनको ऐसा करते देख हंसने लगती हैं और फिर उनके साथ खेलने लगती हैं। करीना हॉट पिंक एथलेजर में नजर आ रही हैं, जबकि जेह नेवी ब्लू स्लीवलेस टी-शर्ट में क्यूट लग रहे हैं।
इस वीडियो को करीना कपूर की ट्रेनर अंशुका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, “किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है, मेरा सप्ताह शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका।” करीना और जेह का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया है और वो उन दोनों मां-बेटे की जोड़ी पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अभिनेत्री जरीन खान ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा- क्यूट वीडियो।





वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान अहम रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि करीना और आमिर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। वहीं करीना जल्द ही सुजॉय घोष और हंसल मेहता आने वाली फिल्मों में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



