टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी खूब जानी जाती हैं। दरअसल अभिनेत्री अपने दमदार लुक की वजह से हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। करिश्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वहीं फैंस को भी उनकी इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। यही नहीं करिश्मा की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। ऐसे में अदकारा ने एक बार फिर अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें…
हाल ही में करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की है। इन फोटोज में वो शर्ट के बटन ओपन कर ब्लैक स्पोर्ट ब्रालेट फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी लुक को और ज्यादा हॉट बनाने के लिए जींस का बटन और जिप भी ओपन की हुई है। इन तस्वीरों में करिश्मा अपने बालों को खुला कर जबरदस्त पोज देती दिख रही हैं।

वहीं फैंस करिश्मा की इन तस्वीरों को देख उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। खास बात एक्ट्रेस की ये तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट होने के बावजूद बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, करिश्मा तन्ना इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। टीवी के अलावा करिश्मा अब फिल्मों का रुख कर रही हैं। करिश्मा अब तक दोस्ती, ग्रैंड मस्ती, संजू, सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा टीवी सीरियल की बात करें तो करिश्मा ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, कहीं तो मिलेंगे, नागिन 3, कयामत जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।

इसके अलावा अभिनेत्री बिग बॉस, फीयर फैक्टर, झलक दिख ला जा, नच बलिए जैसे रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस ने कुछ बेवसीरीज में भी काम किया है जैसे कर ले तू मोहब्बत, बुलट्स।


Download Android App
Download iOS App



