बॉलीवुड की दुनिया में लगातार शादी की घंटियां बजती दिखाई दे रही हैं। पहले विक्की-कैट की शादी और अब अंकिता लोखेंडे और विक्की जैन। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबर आ रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इस शादी के बंधन में जल्द बंधने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा अगले साल 5 फरवरी को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी से पहले की रस्में 4 फरवरी से मेहंदी और संगीत समारोह और अगले दिन हल्दी और शादी के साथ शुरू होंगी। साथ ही ये कपल 6 फरवरी को अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगा।
करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड वरुण मुंबई के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस जोड़ी ने 12 नवंबर को सगाई कर ली। इस सगाई के दौरान उनके परिवार और करीबी दोस्तों शामिल थे। करिश्मा और वरुण एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। करिश्मा ने अपनी शादी की डिटेल्स के बारे में चुप्पी साध ली है क्योंकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं।

करिश्मा चाहती है कि उनकी शादी में परिवार और दोस्तों ही शामिल हों। लवबर्ड्स करिश्मा और वरुण करीब डेढ़ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। इसके बाद कुछ ही समय में दोनों दोस्त बन गए। तब से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। करिश्मा को ‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’, ‘बाल वीर’, ‘नागिन 3’, ‘बिग बॉस’, ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ सहित कई टीवी शोज में देखा गया है।


Download Android App
Download iOS App




