बीते दिनों खबर आयी कि एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच ब्रेकअप हो गया है। दोनों इन दिनों अपने करियर में व्यस्त है और एक दुसरे के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है। इसी वजह से दोनों ने अपनी राहें अलग अलग कर ली है लेकिन इसी बीच कार्तिक एक अन्य एक्ट्रेस के साथ डिनर डेट पर नजर आये तो चर्चा गर्म हो गयी।

बीते 30 अक्टूबर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपना 21 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अनन्या और कार्तिक एक डिनर डेट पर स्पॉट किये गए।

इस मौके को अनन्या ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर अनन्या को ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिली साथ ही ये खबर भी वायरल होने लगी की अनन्या और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ चल रहा है।

हालांकि अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन दोनों अलग-अलग गाड़ियों में डिनर के लिए पहुंचे थे। पपराजी ने जब तस्वीरें लेनी शुरू की तो अनन्या ने कोई खास रेस्पॉन्स नहीं दिया और फोन में बिजी दिखीं। इस दौरान वो व्हाइट कलर की टीशर्ट में नजर आयी।

वहीं कार्तिक आर्यन ब्लू कलर की चेक शर्ट में इस डिनर पर पहुंचे थे। इन दिनों कार्तिक और अनन्या फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में एक साथ काम कर रहे है। फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी लीड किरदार में नजर आएंगी।

काफी समय से कार्तिक आर्यन का नाम नया पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है पर कार्तिक ने कभी इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया। दोनों को इस तरह अचानक डिनर डेट पर देखने के बाद अब इंडस्ट्री में काफी गॉसिप शुरू हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



