Kartik Aaryan अपनी फिल्म Freddy से करेंगे OTT पर धमाल, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Summary :

बीतें काफी वक्त से कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। वहीं अब कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म से ओटीटी पर धमाका करने वाले हैं। जी हां, कार्तिक स्टारर फिल्म ‘फ्रेडी’ ओटीटी पर रिलीज होगी। जिसका आधिकारिक एलान हो गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
कार्तिक आर्यन की
पॉपुलैरिटी फिल्म भूल भुलैया-2 के बाद कई गुना बढ़ गई है। कार्तिक का
नाम अब बी-टाउन के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गया है। कार्तिक की फैन
फॉलोइंग भी पहले काफी ज्यादा बढ़ गई है। भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद कार्तिक के
हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स है जिसमें शहजादा, फ्रेडी और सत्यप्रेम की कथा शामिल
है।

Kartik Aaryan feels 'blessed' in Varanasi; know more about the city of  ghats | Lifestyle News,The Indian Express

वहीं इसी बीच
कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से फूले
नहीं समाने वाले हैं। बीतें काफी वक्त से कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी
को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। वहीं अब कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म से ओटीटी
पर धमाका करने वाले हैं।  
जी हां, कार्तिक स्टारर फिल्म ‘फ्रेडी‘ ओटीटी पर रिलीज
होगी। जिसका आधिकारिक एलान हो चुका है।

Kartik, Alaya and FREDDY! - Rediff.com movies

बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से
पोस्ट साझा कर फिल्म के ओटीट पर आने की जानकारी दी है। कार्तिक आर्यन और अलाया एफ
स्टारर फ्रेडी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
बालाजी फिल्म्स
और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित और शशांक घोष द्वारा निर्देशित फ्रेडी
की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। मगर कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल
रिलीज होगी।

कार्तिक के फैंस इस न्यूज से काफी ज्यादा खुश हो गए है वहीं कार्तिक भी अपनी
फिल्म को लेकर उतने ही एक्साइटेड हैं। अपनी फिल्म
‘फ्रेडी‘ को लेकर कार्तिक
का कहना है
, ‘मैं इस फिल्म का
हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। इस
फिल्म ने मुझे अपनी कला के साथ प्रयोग करने का मौका दिया है। जल्द ही यह फिल्म
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नए अवतार को पसंद
करेंगे।
‘

Kartik Aaryan Finishes Shooting for Freddy, Shares Pic with Alaya F and Film  Unit

खास बात ये है कि इस
फिल्म में कार्तिक आर्यन और
अलाया एफ पहली
बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने कभी किसी फिल्म में
साथ काम नहीं किया है, ऐसे में दर्शक भी इस फ्रेश जोड़ी को बिग स्क्रीन पर देखने
के लिए बहुत बेताब है।
‘फ्रेडी‘ एक थ्रिलर फिल्म  है जिसमें कार्तिक बिल्कुल नए अवतार में नजर
आने वाले हैं।

Desk Team