बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘लव आजकल’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है और इस लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने सबसे पहले इस लुक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

इम्तियाज़ ने फिल्म का ‘लव आजकल’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , ”मिलिए वीर और जो से। इस एक खास पल में कैमरे में कैद किया गया। इस खास पल में इन दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है। कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री इस तस्वीर में साफ़ देखी जा सकती है।
इसके बाद बॉलीवुड के यंग हार्ट थ्रोब कार्तिक ने इस फर्स्ट लुक को अपने ही अंदाज में शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा , ‘वहां हैं नहीं जहां लेटे हैं…कहीं उड़ रहे हैं वीर और जो।’
फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी इस फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा , ‘ ‘मिलिए वीर और जो से। आइए हमारे व्हीएलविन्ड वंडरलैंड में। साथ ही उन्होंने ट्रेलर की घोषणा करते हुए लिखा कि कल ट्रेलर रिलीज़ होगा।
फिल्म ‘लव आजकल’ साल 2009 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर फिल्म लव आजकल का सीक्वल मानी जा रही है। पहली फिल्म का निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था।
.jpg)
बता दें फिल्म लव आजकल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे है। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी अहम् भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 14 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है ।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



