Karwa Chauth 2025: Bollywood में Virat Kohli से लेकर Vicky Kaushal तक ये सितारें रखते है अपनी पत्नियों के लिए व्रत?

Summary :

Karwa Chauth Bollywood: देशभर में आज करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरागत रूप से यह व्रत पत्नियां अपने पतियों के लिए रखती हैं, लेकिन अब समय के साथ ट्रेंड बदल गया है। आज बॉलीवुड में कई ऐसे पति हैं जो अपनी पत्नियों के प्यार में प्यार में और उनकी लंबी उम्र के लिए भी व्रत रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार कपल्स के बारे में जो इस परंपरा को निभा रहे हैं।…

Karwa Chauth Bollywood

Karwa Chauth Bollywood: देशभर में आज करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरागत रूप से यह व्रत पत्नियां अपने पतियों के लिए रखती हैं, लेकिन अब समय के साथ ट्रेंड बदल गया है। आज बॉलीवुड में कई ऐसे पति हैं जो अपनी पत्नियों के प्यार में प्यार में और उनकी लंबी उम्र के लिए भी व्रत रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार कपल्स के बारे में जो इस परंपरा को निभा रहे हैं।

Karwa Chauth Bollywood

विराट और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)को बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की बॉन्डिंग और उनका एक दूसरे के लिए प्यार हमेशा सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। 2019 में अनुष्का ने करवा चौथ की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “जो साथ में व्रत रखते हैं, वे साथ में हंसते हैं।”

Karwa Chauth Bollywood
Virat Kohli & Anushka Sharma (Source: Social Media)

विक्की कौशल और कैटरीना

2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal)और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अब बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करवा चौथ पर कैटरीना के साथ व्रत रखा था। उन्होंने कहा, “मुझे व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं है, ये प्यार और पार्टनरशिप का हिस्सा है।” बता दें, जल्द ही ये कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम भी करने वाले है।

katrina vicky karwa chauth 2025
Vicky Kaushal & Katrina Kaif (Source: Social Media)

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) हमेशा से अपने रिश्ते में बेहद अहमियत देते आए हैं। चाहे गणेश चतुर्थी हो या दिवाली, दोनों हर त्यौहार मिलकर मनाते हैं। करवा चौथ के दिन राज कुंद्रा भी अपनी पत्नी शिल्पा के लिए उपवास रखते हैं। दोनों ये ट्रेडिशन साल 2009 में हुई शादी के बाद से फॉलो कर रहे है।

Shilpa Shetty raj kundra karwa chauth 2025
Shilpa Shetty & Raj Kundra (Source: Social Media)

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap)अक्सर परफेक्ट कपल का एक्साम्प्ल सेट करते नज़र आते है। बता दें,जब 2018 में उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप कैंसर से जूझ रही थीं, तब वह करवा चौथ का व्रत नहीं रख सकीं। उस समय आयुष्मान ने ताहिरा के लिए व्रत रखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हथेली पर ‘T’ अक्षर बनाकर एक फोटो शेयर की और लिखा, “वह व्रत नहीं रख सकतीं, लेकिन मैं रखूंगा उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए।”
आयुष्मान ने अपने इस जेस्चर से सभी का दिल जीत लिया था।

Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap karwa chauth 2025
Ayushmann Khurrana & Tahira Kashyap (Source: Social Media)

अभिषेक और ऐश्वर्या

बॉलीवुड के इडल कपल्स में से एक, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता एक-दूसरे के लिए हमेशा सम्मान से भरा रहा है। 2018 में अभिषेक ने X पर लिखा था “करवा चौथ की शुभकामनाएं सभी देवियों को…और उन पतियों को भी जो अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखते हैं। मैं भी रखता हूं।”

aishwary rai abhishek bachchan karwa chauth 2025
Aishwary Rai & Abhishek Bachchan (Source: Social Media)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक और रोमांटिक कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी इस परंपरा का हिस्सा हैं। रणवीर ने एक टीवी शो ‘द बिग पिक्चर’ में खुद कबूल किया था कि वह दीपिका के लिए वह करवा चौथ का व्रत रखते हैं। रणवीर का यह जेस्चर उनकी रिलेशनशिप को और मज़बूत बनाता है।

ranveer singh deepika padhukone karwa chauth 2025
Ranveer Singh & Deepika Padhukone (Source: Social Media)

आज के समय में जब रिलेशनशिप में इक्वलिटी और रेस्पेक्ट की बात की जाती है, तो ये स्टार कपल्स एक एक्साम्पल सेट करते है कि सच्चा प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं, प्यार और छोटे-छोटे जेस्चर से भी झलकता है। करवा चौथ पर इन पतियों का अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखना सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि उनके प्यार को दिखाते है। क्या आप भी अपने पार्टनर के लिए रखते है या रखना चाहते है तो हमारे वीडियो के कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए।

ये भी पढ़ें: Rashmi Desai के एक्स हसबैंड की जिंदगी में 9 साल बाद लौटा प्यार, जानिए कौन हैं ये लड़की जिसके साथ इंगेजमेंट कर खुशी जाहिर की

Yashika Jandwani