टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर शो ‘कसौटी जिदंगी की’ फेम एक्टर सिजेन खान से जुडी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वो अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं। जी हां, तैंतालीस साल के सिजेन खान जल्द शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की हैं।

मीडिया से बातचीत में सिजेन ने बताया- वो स्पेशल है और मैं उसे तीन साल से डेट कर रहा हूं। वो अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से है। उनके साथ में हैप्पी स्पेस में हूं और जल्द शादी की प्लानिंग कर रहा हूं। हम 2020 के अंत तक शादी करने वाले थे, लेकिन महामारी की वजह से हमें इसे पोस्टपोन करना पड़ा। इस साल हम शादी करेंगे।

बता दें कि सिजेन अपनी गर्लफ्रेंड से एक म्यूच्यूअल फ्रेंड के जरिए मिले। गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने को लेकर सिजेन ने कहा- जिस इंसान की वजह से हम मिले वो उसकी कुकिंग की बहुत तारीफ करता था। मैं पूरी दुनिया में घूमा हूं और हर तरह का खाना खाया है। इसलिए मुझे कोई एक्सपेक्टेशन नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपनी बिरयानी से मुझे इम्प्रेस किया। डिनर के बाद, मैंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।

सिजेन ने बताया कि मैं उन्हें पसंद करता हूं और जीवन भर उनके हाथ का बना खाना खाना चाहता हूं। वो बहुत सिंपल और फन लविंग हैं।


Download Android App
Download iOS App



