अभिनेत्री कैटरीना कैफ अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड्स 2025 में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि वह इस इवेंट में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। आईफा इस साल अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है। आईफा के साथ अपने लगाव को व्यक्त करते हुए कैटरीना ने इस कार्यक्रम को अपने लिए बेहद खास बताया। अभिनेत्री ने कहा, “आईफा हमेशा मेरे लिए एक ग्लोबल इवेंट मात्र से कहीं बढ़कर रहा है। यह प्यार, उत्साह और शानदार पलों से भरा सफर है, जिसने सिनेमा और मेरे प्रशंसकों के साथ मेरे जुड़ाव को आकार दिया है। मुझे शुरू से ही यह सहज लगता है, यह एक ऐसी जगह है, जहां हम भारतीय सिनेमा के जादू, कहानी कहने के जुनून और वैश्विक मंच पर एक साथ आने की खुशी का जश्न मनाते हैं।”
“मेरा आईफा का सफर कभी”…..
कैटरीना ने कहा, “मेरा आईफा का सफर कभी न भूल पाने वाली यादों से भरा रहा है और इस सिल्वर जुबली का हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईफा वीकेंड और अवार्ड्स में भारतीय सिनेमा के शानदार 25 वर्षों का जश्न मनाना रोमांचक है। मैं आईफा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जो पुरानी यादों, खुशी और प्रशंसकों की एनर्जी से भरा होगा। मैं बेहद उत्साहित हूं और इस इवेंट में शामिल होने और बॉलीवुड के सबसे बड़े वैश्विक मंच पर और भी यादों भरे पल बिताने के लिए उत्साहित हूं।”
आईफा अवार्ड्स का आयोजन 8-9 मार्च 2025 को जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस साल के कार्यक्रम में शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन पहली बार आईफा को होस्ट करेंगे। करण जौहर मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे, जबकि अपारशक्ति खुराना भी आईफा में उनके साथ रहेंगे। फिल्म निर्माता-अभिनेता राकेश रोशन को आईफा में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.


Download Android App
Download iOS App



