कैटरीना कैफ ने अपनी
एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। कैट उन तमाम
अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जिनके हर लुक को फैंस पसंद करते है। एक्ट्रेस
अपने हर आउटफिट में एकदम परफेक्ट नजर आती हैं चाहे फिर वो इंडियन हो या फिर
वेस्टर्न। कैट अपने लुक्स को लेकर अक्सर ही चर्चा में छाई रहती है। वह अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस को अपनी तरफ
आकर्षित करती हैं।
सोशल मीडिया पर उनके
लाखों चाहने वाले है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट
फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर कैट ने अपने फैंस का
दिन बना दिया है उन्होंने अपने बीच लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। उनकी लेटेस्ट
बिकनी फोटोज ने तो कुछ ही वक्त में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
मेरी क्रिसमस स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो नई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
कैटरीना इन तस्वीरों में बिकिनी में नजर आ रही हैं और खुले बालों में अलग-अलग पोज
दे रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है बल्कि तीन
हार्ट इमोजी शेयर किए है। हालांकि एक्ट्रेस ने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीरें
कहां की हैं लेकिन उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।
एक्ट्रेस की यह बोल्ड तस्वीरे फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। बता दें कि 30 मिनट
में उनकी तस्वीरों को करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके थे। इसके साथ ही लोग पोस्ट पर जमकर
कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘तुम बहुत सुंदर
लग रही हो’। दूसरे ने लिखा- ‘ब्लू’ तो किसी ने
लिखा- ‘नाइस’ तो किसी ने कैट
की फोटो पर ‘सो हॉट’ कॉमेंट किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में
हैं। जिनमें सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3‘, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘फोनभूत‘, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा‘ और फिल्म ‘मैरी क्रिसमस‘ शामिल है।


Download Android App
Download iOS App










