कटरीना कैफ जल्द विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप को करेंगी पब्लिक, बॉयफ्रेंड को इंटीमेट सीन्स करने से किया मना!

Summary :

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब तक रिलेशन की खबरों पर रिएक्ट करने से बचते थे, लेकिन खबर आ रही है कि दोनों अब सबके सामने अपने रिलेशन को एक्सेप्ट करने वाले हैं।

बॉलीवुड से एक खुशखबरी आने वाली है। दो सेलिब्रिटी अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं। हम बात कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की। हालांकि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी दिनों से चर्चा है, लेकिन इस बारे में कुछ भी साफ साफ नहीं पता चल पाया है। बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को कबूल करने वाले हैं। 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने रिलेशन की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ में देखा गया है। कभी दोनों पार्टीज, इवेंट्स में साथ दिखते हैं तो कभी एक-दूसरे के घर जाते हुए। अभी तक दोनों रिलेशन की खबरों पर रिएक्ट करने से बचते थे और एक-दूसरे को दोस्त बताते थे, लेकिन खबर आ रही है कि दोनों अब सबके सामने अपने रिलेशन को एक्सेप्ट करने वाले हैं। 
कैटरीना और विक्की बतौर कपल सबके सामने आने के लिए तैयार हैं और हो सकता है कि जल्द ही दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सबको ये बता दें। हालांकि विक्की के पिता नहीं चाहते कि विक्की ऐसा स्टेप ले। उन्होंने विक्की को इतना बड़ा फैसला लेने से पहले वॉर्न किया है। 
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि कैटरीना नहीं चाहतीं कि विक्की अपनी को स्टार्स के साथ इंटीमेट सीन्स करें। विक्की इससे पहले मनमर्जियां और लव पर स्क्वायर फीट में लव मेकिंग सीन्स दे चुके हैं और कैटरीना नहीं चाहतीं कि आगे विक्की ऐसे सीन्स करें। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार उद्यम सिंह’ है। इसके अलावा मानुषी छिल्लर के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं। वहीं, कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’  जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा ‘फोन भूत’ में ईशान खट्टर के साथ तो ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। 

Desk Team