साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने के बाद अब कई हसीनाएं बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। साउथ से बॉलीवुड का रुख करने का सिलसिला तो सालों पुराना है लेकिन बीते कुछ समय से साउथ की दिग्गज हसीनाएं भी बॉलीवुड में एंट्री मार रही है। पुष्पा द राइज एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और सामन्था रुथ प्रभु अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं और इन दोनों अभिनेत्रियों के बाद साउथ की एक और फेमम एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश किसी पहचान की मोहताज नहीं है। खबरों के मुताबिक, अब कीर्ति सुरेश भी अब बाकि साउथ हसीनाओं की तरह ही हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। कीर्ति को साउथ के फेमस डायरेक्टर ने अपनी अगली फिल्म में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर संग हिंदी फिल्म में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि कीर्ति को एक्टर वरुण धवन के अपोजिट कास्ट किया गया है और इस फिल्म को साउथ के ही फेमस डायरेक्टर एटली कुमार बना रहे हैं। एटली इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि कीर्ति सुरेश बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में थीं और आखिरकार उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। कलीस के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को कीर्ति ने साइन कर लिया है हालांकि अभी तक वरुण धवन स्टारर इस अनटाइटल फिल्म में कीर्ति की एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

खबर है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी और नवंबर तक इसे पूरा करने की प्लानिंग भी चल रही है। फिल्म को अगले साल 31 मई 2024 को रिलीज करने की तैयारी है। फिलहाल फिल्म के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि वरुण धवन की ये फिल्म साउथ स्टार थलापति विजय की हिट फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है।


Download Android App
Download iOS App



