Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Relationship: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में जब भी सबसे हिट और पावरफुल जोड़ियों का जिक्र होता है, तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नाम सबसे ऊपर आता है। पर्दे पर इन दोनों की कैमिस्ट्री ने हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, पर्दे के पीछे इनकी पर्सनल लाइफ के किस्से भी कम चर्चा में नहीं रहे हैं। एक समय ऐसा था जब दोनों के बीच अनबन और बयानों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब हाल ही में काजल राघवानी ने अपने पास्ट और खेसारी के साथ रहे पांच साल के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
‘मेरे जैसा प्यार करने वाला इंसान दोबारा नहीं मिलेगा’

हाल ही में एक शो के दौरान बातचीत करते हुए काजल राघवानी ने अपने पुराने दिनों और खेसारी लाल यादव के साथ बिताए गए पलों को खुलकर याद किया। उन्होंने बिना किसी झिझक के एक्सेप्ट किया कि वे खेसारी से बेइन्तेहा प्यार करती थीं। काजल ने कहा कि वह पहली ऐसी लड़की नहीं हैं जिन्हें किसी शादीशुदा शख्स से प्यार हुआ हो, क्योंकि हालात और साथ काम करते-करते अट्रैक्शन होना आम बात है। उन्होंने इमोशनल होते हुए यह भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि खेसारी को उनके जैसा चाहने वाला और कोई नहीं मिल सकता और वे आज भी उन्हें याद करते होंगे।
5 साल के रिश्ते और अनबन की पूरी दास्तान

भोजपुरी गलियारों में हमेशा से यह चर्चा रही है कि खेसारी और काजल करीब पांच साल तक एक-दूसरे के काफी करीब रहे थे। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और फिल्मों में साथ काम करना भी बंद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर कई तरह के सीरियस आरोप भी लगाए थे। कभी खेसारी ने इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजहों पर खुलकर बात की, तो कभी काजल ने पलटवार करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों पर दुख जताया। इन दोनों का रिश्ता जितना गहरा हुआ था, बाद में इनका अलग होना उतना ही ज्यादा विवादों में घिर गया था।
पर्दे की हिट जोड़ी जो असल जिंदगी में हो गई जुदा
View this post on Instagram
भोजपुरी दर्शकों के बीच इस जोड़ी का जादू आज भी सिर चढ़कर बोलता है। फैंस आज भी उनके पुराने गाने और फिल्में उतनी ही शिद्दत से देखते हैं। लेकिन रील लाइफ की यह सुपरहिट जोड़ी रियल लाइफ में हमेशा के लिए अलग हो चुकी है। वक्त के साथ भले ही दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हों और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हों, लेकिन जब भी इनमें से किसी का बयान सामने आता है, तो पुराना इतिहास अपने आप ताजा हो जाता है।
इन दोनों के बीच पुरानी बातें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस केरिएक्शन आने लगे है। जहां कुछ फैंस आज भी इस जोड़ी को पर्दे पर एक साथ दोबारा देखने की दुआ मांग रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि अब दोनों को पुरानी बातें भूलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। यूट्यूब और इंस्टाग्राम के कमेंट बॉक्स में फैंस आज भी काजल और खेसारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Read More: Mohsin Khan Wedding Update: चुपचाप हुआ निकाह, अब सामने आई दुल्हन Tamanna संग..


Download Android App
Download iOS App




