कान्स के दूसरे दिन भी छाईं कियारा आडवाणी,ऑरेन्ज रुच्ड ड्रेस में जीत लिया दिल

Summary :

कियारा आडवाणी का कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अपने स्टाइलिश डेब्यू से सभी का दिल जीतने वालीं  कियारा कांस के दूसरे दिन ऑरेन्ज कलर की रुच्ड ड्रेस पहने नजर आईं। पहले दिन एक्ट्रेस वाइट हाई स्लिट गाउन में दिखी थीं। वहीं सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी के 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के लुक छाए हुए हैं, जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज और स्टाइल देखने को मिल रहा है। कियारा आडवाणी का कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया…

कियारा आडवाणी का कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अपने स्टाइलिश डेब्यू से सभी का दिल जीतने वालीं  कियारा कांस के दूसरे दिन ऑरेन्ज कलर की रुच्ड ड्रेस पहने नजर आईं। पहले दिन एक्ट्रेस वाइट हाई स्लिट गाउन में दिखी थीं। वहीं सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी के 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के लुक छाए हुए हैं, जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज और स्टाइल देखने को मिल रहा है।

  • कियारा आडवाणी का कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया
  • कियारा कांस के दूसरे दिन ऑरेन्ज कलर की रुच्ड ड्रेस पहने नजर आईं
  • सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी के 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के लुक छाए हुए

कियारा आडवाणी ने ऑरेन्ज रुच्ड ड्रेस में बिखेरा जलवा

कांस फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने अपने दूसरे दिन के दौरान मीडिया से बातचीत की और भारत के डिजाइनर की तारीफ की। एक्ट्रेस दूसरे दिन ऑरेन्ज कलर की ड्रेस में बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। ये फ्लोर-लेंथ आउटफिट डिजाइनर अलाइया की वार्डरोब से है। वहीं सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लेहर ने कियारा को स्टाइल किया। इस बीच, कियारा ने ग्लैम पिक्स के लिए वायरल क्लीन-गर्ल मेकअप लुक किया। फेदर आइब्रो, स्मज्ड पीच आई शैडो, ग्लॉसी कोरल लिप शेड, चीकबोन्स पर पीच ब्लश, विंग्ड आईलाइनर, बीमिंग हाइलाइटर और लाइट कंटूरिंग से मेकअप को पूरा किया।

कियारा आडवाणी का कांस के दूसरे दिन का लुक

इस ऑरेन्ज कलर की रुच्ड फ्लोर-लेंथ ड्रेस में कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही थी। कांस से एक्ट्रेस के दूसरे दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही छा गई हैं। लोग कियारा के लुक देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। अलग-अलग लुक्स से रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा दिखाने में कियारा आडवाणी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके दूसरे दिन का लुक देख आप भी उन पर फिदा हो जाएंगे।

कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की झोली में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ सहित कई फिल्में हैं। वाईआरएफ की ‘वॉर 2’ और रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि पहली बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कांस इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने अपने कांस डेब्यू के लिए व्हाइट हाई स्लिट गाउन पहनी थी।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।