केजीएफ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी है। इस खूबसूरत कपल के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है और दोनों ने शानदार तरीके से इस बच्चे का स्वागत किया। खबर है कि राधिका पंडित ने आज सुबह बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अपने दुसरे बच्चे को जन्म दिया।

बता दें यश और राधिका के घर 2 दिसंबर, 2018 को बेबी आयरा को जन्म हुआ था। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक यश और राधिका इस समय अपने जीवन के सबसे शानदार समय को एन्जॉय कर रहे है।

इस बीच, यश ने हाल ही में दिवाली के मौके पर आयरा का सबसे प्यारा वीडियो साझा किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए यश ने दीवाली के अवसर पर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
अपनी बेटी के एक मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, ‘ ये हमारी लिटिल की पहली दिवाली है , इससे खास कुछ नहीं हो सकता। आप सभी को हैप्पी दिवाली और आयरा को भी कुछ खास कहना था – आप सभी सुरक्षित रहे और भगवान का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।
यश की पत्नी राधिका जो अपने मातृत्व जीवन का आनंद ले रही है उन्होंने भी अपनी ख़ुशी को जाहिर करते हुए, अपनी जीत के क्षण को शेयर किया। राधिका ने कहा, “मेरे लिए जीत का क्षण वह है जब मैं अपनी बच्ची को सफलतापूर्वक बिस्तर पर ले आती हूं। दिन हो या रात वो हमेशा सोने से मना कर देती थी।
राधिका ने आगे कहा, ‘मैंने हर तरह की कोशिश की है, गाना और खिलौने जिससे वो शांत तो हो जाती पर सोती नहीं थी। मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है जब मैं उसे बिना डिस्टर्ब किये चार घंटे के लिए सुला देती हूं। यश और राधिका को न्यू बोर्न बेबी बॉय के लिए ढेर साड़ी शुभकामनाएं।



Download Android App
Download iOS App



