बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होना तो आम बात है, लेकिन इस बार मामला त्योहार, परंपरा और बोल्ड फैशन से जुड़ा है। रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक नया विज्ञापन (Ad) रिलीज हुआ है। इस एड को देखते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। आम लोगों के साथ-साथ अब बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी कृति सेनन को निशाने पर ले लिया है।
आलम यह है कि सोशल मीडिया पर कृति सेनन और इस ब्रांड को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस पूरे मामले की वजह क्या है और कंगना ने कृति सेनन से क्या सवाल पूछे हैं।
कंगना का हमला: “क्या अब राखी भी बिकनी में बांधी जाएगी?”

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कृति सेनन का एक विज्ञापन सामने आया, जिसमें वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए काफी बोल्ड और रिवीलिंग कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसे देखकर कंगना रनौत खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली।
कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि फेस्टिवल्स की एक गरिमा होती है। हमारे देश में हर रिश्ते और फेस्टिवल को मनाने का एक तरीका और एक सही पहनावा होता है। कंगना ने सवाल उठाया, “कोई अपने भाई को टू-पीस या बिकनी पहनकर राखी कैसे बांध सकता है? क्या वेस्टर्न कल्चर को बढ़ावा देने के नाम पर हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को पूरी तरह भूल जाएंगे?”
सुजैन बर्नर्ट की क्लास: ‘ब्रांड और एड मेकर्स को घेरा, कृति सेनन का किया बचाव’

कंगना के बाद विदेशी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। सुजैन का कहना था कि कम कपड़े पहनने को महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) बताकर बेचना सही नहीं है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र और रिश्तों का त्योहार के एड में इस तरह के बोल्ड कपड़े काफी बेतुके लगते हैं।
हालांकि, पर जब लोगों को लगा कि वह कृति सेनन को सुना रही हैं, तो सुजैन ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करके तुरंत अपनी बात साफ की और उन्होंने अपनी पोस्ट में साफ लिखा- “मैंने एड बनाने वालों और ब्रांड पर सवाल उठाए हैं, एक्ट्रेस (कृति सेनन) पर नहीं।” सुजैन का मानना है कि एक्टर्स सिर्फ दिए गए कॉन्सेप्ट पर काम करते हैं, असली जिम्मेदारी ब्रांड्स की होती है कि वे त्योहारों की सादगी और मर्यादा का ध्यान रखें।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल: यूजर्स ने कहा- ‘बॉलीवुड को हो क्या गया है?’

जैसे ही यह मामला गरमाया, सोशल मीडिया पर दो धड़े बन गए। हालांकि, ज्यादातर लोग कंगना और सुजैन की बात से सहमत नजर आ रहे हैं। ट्रोलर्स कृति सेनन को आड़े हाथों ले रहे हैं और लिख रहे हैं कि ‘मॉडर्न बनने के चक्कर में भारतीय रीति-रिवाजों का मजाक मत बनाओ।‘ कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्टर्स को ऐसे एड साइन करने से पहले सोचना चाहिए कि इसका समाज पर क्या असर पड़ेगा। फिलहाल इस पूरे विवाद पर कृति सेनन की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट पर यह बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है।
Read More: Brahmastra 2: Ranbir Kapoor की फिल्म में हुई इस हॉट एक्ट्रेस की एंट्री? Ayan Mukerji की..



Download Android App
Download iOS App




